Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

जेलेंस्की ने मांगी ट्रंप से माफी, शांति वार्ता के लिए अमेरिकी नेतृत्व मंजूर

ओवल ऑफिस में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बर्ताव को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पहली बार ‘खेद’ जताया है. साथ ही अमेरिका को रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए धन्यवाद देते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व में शांति वार्ता के लिए तैयार होने की बात कही है.

जेलेंस्की का ये बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन की मदद के लिए यूरोपीय संघ (ईयू), रक्षा बजट पारित करने में असफल रहा है. हंगरी के ऐतराज के बाद ईयू को अपना रक्षा बजट रद्द करना पड़ा है. साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन को भेजे जानी वाली सभी तरह की वित्तीय और सैन्य मदद रोक दी है.

यूक्रेन नहीं चाहता एंडलेस वार: जेलेंस्की

ट्रंप के गुस्से के बाद जेलेंस्की ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि “शांति के लिए यूक्रेन प्रतिबद्ध है और कभी न खत्म होने वाला युद्ध कोई नहीं चाहता है.”

जेलेंस्की के मुताबिक, “बातचीत की टेबल पर आने के लिए यूक्रेन आने के लिए तैयार है ताकि शांति जल्द से जल्द स्थापित की जा सके.”

शांति वार्ता के लिए अमेरिकी नेतृत्व मंजूर: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने लिखा कि “मैं और मेरी टीम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में स्थायी शांति के लिए तैयार हैं.” यूक्रेनी राष्ट्रपति के मुताबिक, “हम जल्द से जल्द युद्ध खत्म करना चाहते हैं और इसमें पहला चरण युद्धबंदियों की रिहाई के साथ आसमान और समंदर में समझौता हो सकता है. इस समझौते में मिसाइल और लंबी दूरी के ड्रोन के इस्तेमाल पर पाबंदी के साथ ऊर्जा संयंत्रों और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बमबारी ना करना शामिल हो सकता है.”

जेलेंस्की ने कहा कि अगर इस समझौते के लिए मान जाता है तो यूक्रेन भी तैयार है.

व्हाइट हाउस की मीटिंग के लिए खेद: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने शुक्रवार (28 फरवरी) को वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में हुई बैठक को लेकर भी खेद जताया है. जेलेंस्की ने कहा “ये मीटिंग वैसी नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी. ऐसे में इसे सुधारने की जरूरत है.” यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ‘भविष्य में संवाद और सहयोग को सार्थक’ बनाने पर जोर दिया.

जेलेंस्की ने यूक्रेन की स्वतंत्रता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए अमेरिका की प्रशंसा की. जेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल (2016-20) में जैवलिन मिसाइल की मुहैया कराने के लिए आभार जताया.

खनिज समझौते के लिए तैयार लेकिन चाहिए ठोस सुरक्षा: जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने खनिज समझौते और सुरक्षा को लेकर कहा कि हस्ताक्षर करने के लिए यूक्रेन ‘किसी भी समय’ और सुविधाजनक प्रारूप के लिए तैयार है. जेलेंस्की ने हालांकि, ‘ठोस सुरक्षा’ की मांग की. (https://x.com/ZelenskyyUa/status/1896948147085049916)

शुक्रवार को जेलेंस्की के अमेरिकी दौरे के दौरान ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत के दौरान मीडिया के सामने जबरदस्त भिड़ंत और बहस हो गई थी. ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को अमेरिकी मदद के प्रति आभार न जताने और युद्ध में पांव उखड़ने के बावजूद जंग को खींचने का आरोप लगाया था. इसे लेकर जेलेंस्की ने ट्रंप और वेंस से बदजुबानी की थी. मीटिंग को बीच में ही खत्म करना था और जेलेंस्की को अमेरिका छोड़ने पर विवश कर दिया गया था. (यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइल की सप्लाई बंद, जेलेंस्की से खफा ट्रंप)

जेलेंस्की को लंदन समिट और ईयू से मिली निराशा

अमेरिका से लौटने के बाद जेलेंस्की ने लंदन में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और दूसरे यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की थी. लेकिन लंदन समिट के दौरान स्टार्मर और नाटो प्रमुख ने भी जेलेंस्की से ट्रंप और अमेरिका से संबंध सुधारने का आह्वान किया था.

स्टार्मर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जेलेंस्की के साथ अमेरिका को शांति वार्ता के लिए फिर से तैयार करने की बात कही थी. इस बीच ईयू से मिलने वाली मदद रद्द होने से जेलेंस्की के यूरोप की मदद से रूस से लड़ने के इरादों पर भी पानी फिर गया है. ऐसे में जेलेंस्की के समक्ष ट्रंप और अमेरिका से माफी मांगने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था. क्योंकि इस दौरान रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों पर जबरदस्त बमबारी कर रहा है और नए इलाकों पर कब्जा करते जा रहा है. (ईयू ने पेश किया यूक्रेन-बजट, हंगरी का वीटो)

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.