Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

सेना पर गर्व…ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी की पहली प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के लिए देशवासियों को दी है बधाई. देर रात 1 से डेढ़ बजे के बीच पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर देने के बाद भारतीय सेना के साथ-साथ देशवासियों का जोश हाई है. पीएम मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में ऑपरेशन की जानकारी देते हुए सेना की तारीफ की है, और कहा है कि “देश के लिए ये गर्व का पल है.”

पूरा देश हमें देख रहा था:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक की है, जिसमें पीएम ने मंत्रियों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना की तारीफ की है. पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा, “भारतीय सेना ने तैयारी के मुताबिक बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया है. ये हमारे लिए गर्व का पल है. ये तो होना ही था. पूरा देश हमारी ओर देख रहा था.” पीएम मोदी की बात पर कैबिनेट ने टेबल थपथपाकर कर सेना और नेतृत्व पर विश्वास जताया है. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने दी सैन्य ऑपरेशन की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी है. पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे. राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में एक-एक जानकारी दी है और सेना की सराहना की है.

अमित शाह ने बुलाई 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की. अमित शाह ने मीटिंग के दौरान जंग के हालात के बीच सुरक्षा का जायजा लिया. अमित शाह ने जिन नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है, उनमें  जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल शामिल थे.

गुरुवार को सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी साझा करने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी रहेंगे. इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे. इस बैठक में राजनाथ सिंह सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में एक-एक जानकारी साझा करेंगे.र

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.