Breaking News Conflict Middle East

03 अमेरिकी F-15 गिरे, कुवैत की गलती सेंटकॉम पर भारी

खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरान लगातार बरसा रहा है बम और मिसाइलें. इस बीच कुवैत ने एक दो नहीं तीन-तीन अमेरिकी एफ 15 फाइटर जेट को गलती से मार गिराया है. एफ 15 फाइटर जेट के मार गिराए जाने का वीडियो वायरल हुआ.

ईरान ने दावा किया था कि कुवैत के लड़ाकू विमान को आईआरजीसी ने निशाना बनाया है. लेकिन अब अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने खुलासा किया है कि लड़ाकू मिशन में कुवैत ने गलती से अमेरिकी वायुसेना के तीन एफ 15 ई स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया है.

इजरायल-अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के अलावा सेना के सभी शीर्ष नेतृत्व का खात्मा हो चुका है. यहां तक की ईरान के रक्षा मंत्री की भी मौत हो चुकी है. ऐसे में ईरानी सेना ने खाड़ी देशों के अमेरिकी सैन्य, नेवल और एयरफोर्स बेस पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है. इस हमले से कुवैत, बहरीन, दोहा, कतर, दुबई समेत खाड़ी देशों में हाहाकार मच चुका है क्योंकि उनके रिहायशी इलाकों पर भी बम गिर रहे हैं. लोग दहशत में हैं. लिहाजा खाड़ी देशों ने ईरान से बदला लेने की घोषणा की है. लेकिन इस दौरान कुवैत ने अमेरिका के ही फाइटर जेट्स को गिराकर दुनियाभर में किरकिरी करवा ली है.

कुवैती एयर डिफेंस की चपेट में आया अमेरिकी लड़ाकू विमान:अमेरिका

अमेरिकी सेना ने सोमवार को बताया कि “ईरान के हमलों के दौरान एक लड़ाकू मिशन में कुवैत ने ‘गलती से’ अमेरिकी वायुसेना के तीन एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को विमानों को मार गिराया.” अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के मुताबिक, “इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले शामिल थे.”

सेंट्रल कमांड ने कहा, “ अमेरिकी एयर फोर्स के फाइटर जेट्स को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया. सभी छह एयर क्रू सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे.  उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है. कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है.

सेंटकॉम ने ईरान के खिलाफ जंग में कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों के प्रति आभार जताया है.

मिडिल ईस्ट में भयंकर तनाव, एफ 15 क्रैश होने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अमेरिकी लड़ाकू विमान के गिरते हुए का वीडियो वायरल हुआ है. दो अलग अलग वीडियो में एफ 15 फाइटर जेट्स को गिरते हुए देखा गया. विमान जैसे ही गिरा पायलट ने इजेक्ट कर लिया. वहीं एक दूसरे पायलट को लोगों ने बचाया. स्ट्राइक ईगल एक 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसका इस्तेमाल एयर स्ट्राइक मिशन चलाने के लिए किया जाता है. फिलहाल अमेरिका के पास 300 से ज्यादा एफ 15 फाइटर जेट्स हैं.

ईरान लगातार आक्रामक हो रहा है. हर जगह चाहे रिहायशी इलाके हों, या बड़े-बड़े होटल खाड़ी देशों में अंधाधुंध अटैक कर रहा है. वहीं इजरायल भी ईरान की राजधानी तेहरान पर एयरस्ट्राइक कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है कि ये लड़ाई 04-05 सप्ताह तक चल सकती है. इस तनाव के चलते गल्फ देशों ने अपना एयरस्पेस बंद किया हुआ है. फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं और लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0