Alert Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

रूस की रिहायशी इमारत पर ड्रोन से 9/11 जैसा अटैक, यूक्रेन पर शक

रूस और यूक्रेन युद्ध में जहां शांति वार्ता की पहल की बात की जा रही है वहीं रूस से आई एक तस्वीर ने अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की याद ताजा कर दी. रूस में अमेरिका के 9/11 के आतंकी हमले जैसा अटैक हुआ है. रूस के सराटोव में एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग से ड्रोन टकराया है. माना जा रहा है कि यूक्रेन ने ही ये ड्रोन रूसी शहर पर अटैक करने के लिए लॉन्च किया था. हमले में चार लोगों के घायल होने की खबर है. 

यूक्रेन की ओर से रूस में 9/11 जैसा हमला

रूस के सराटोव की 38 मंजिला इमारत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेहद ही ऊंचाई से एक ड्रोन बिल्डिंग से टकरा गया. इस हमले के बाद बिल्डिंग में आग लग गई. ड्रोन के टकराते ही धुएं का बड़ा गुबार दिखा. जिसने भी ड्रोन अटैक की तस्वीरें देखीं, हमले की तुलना 9/11 से की गई. यूक्रेन ने रूस पर करीब 20 ड्रोन दागे, इनमें से एक ड्रोन इस इमारत से टकराया था. हमले के बाद बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई. रूस ने ड्रोन हमले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं साझा की है. रिहायशी इमारत पर हुए अटैक से रूस का खून खौलना वाजिव माना जा रहा है. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1827938411077915124)

रूस के दो शहरों में यूक्रेन का हमला
यूक्रेन ने रूस के एंगेल्स और सराटोव पर अटैक किया. एंगेल्स रूसी सेना के लिए बेहद अहम शहर है क्योंकि यहीं पर रूस ने अपने बमवर्षकों की तैनाती की हुई है. साल 2022 में रूस के हमले के बाद यूक्रेन इसे कई बार निशाना बना चुका है. हालांकि यूक्रेन की ओर से लॉन्च किए गए ड्रोन अटैक को रूसी रक्षा प्रणालियों ने रोक दिया, जिससे गिरे मलबे ने रूस के सराटोव क्षेत्र के दो शहरों में घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया.  सराटोव के अलावा एंगेल्स में भी एक बिल्डिंग से ड्रोन टकराया है. गौरतलब है कि सेराटोव शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 900 किलोमीटर दूर वोल्गा नदी के किनारे बसा है.

रूस ने यूक्रेन पर की मिसाइलों की बौछार
रूसी रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर बताया कि यूक्रेन ने रूस के रोस्तोव, सराटोव, कुर्स्क और बेलगोरोड इलाकों को निशाना बनाते हुए एक बड़ा हमला किया है. रूसी रक्षा बलों ने रोस्तोव इलाके में कम से कम 44 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया. रोस्तोव में ही एक बड़ा एयरबेस है.

वहीं यूक्रेनी सेना ने सोमवार को दावा किया कि रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया है. रूसी हवाई हमलों को देखते हुए यूक्रेन में चेतावनी जारी की गई है.

रूस को कराना चाहते हैं दर्द का एहसास: जेलेंस्की
सराटोव इलाका जहां की इमारत पर यूक्रेनी ड्रोन टकराया है, वो यूक्रेन से तकरीबन 900 किलोमीटर की दूरी पर है. दरअसल रूस हो या यूक्रेन, दोनों ही देश लगातार एक-दूसरे के रिहायशी इलाकों पर हमले कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों में संघर्ष बढ़ गया है. शनिवार को ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि “रूस को भी वैसा ही दर्द होना चाहिए, जैसा यूक्रेन को हो रहा है.”

रूस और यूक्रेन में अब ताजा संघर्ष शुरु हो चुका है. यूक्रेन लगातार आक्रामक है. कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेन ने पहले ही रूसी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया है. यूक्रेनी सेना लगातार आगे बढ़ रही है. तो वहीं रूस भी लगातार यूक्रेन पर पलटवार कर रहा है. यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमले किए जाने के बाद रूस के जवाब के बाद कीव में एयर अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुतिन-जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता की पहल भी डीरेल होती दिख रही है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.
    • 2 years ago

    अच्छी और विस्तृत‌ जानकारी

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.