Alert Breaking News Classified Documents Islamic Terrorism Terrorism

फिलीपींस में गूगल एप्पल स्टोर पर Binance ब्लॉक

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनेंस से मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिका में (पूर्व) सीईओ पर मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग के आरोप के बाद फिलीपींस ने भी अपने देश में बिनेंस पर बैन लगा दिया है. गौरतलब है कि तीन महीने के प्रतिबंध के बाद भारत ने पिछले हफ्ते ही बिनेंस को लेने देने की इजाजत दी है. 

फिलीपींस के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने बिनेंस को गूगल और एप्पल स्टोर पर ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलीपींस को आरोप है कि बिनेंस उनके देश में रजिस्टर्ड कंपनी नहीं है जिसके कारण ये फैसला लिया गया है. हालांकि, ये प्रतिबंध बिनेस के अमेरिका में गैर-कानूनी लेनदेन के कारण किया गया है. 

पिछले साल दिसंबर के महीने में बिनेंस कंपनी के सीईओ चांगपेंग झाओ पर अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने गंभीर आरोप लगाए थे. अमेरिका का आरोप था कि बिनेंस कंपनी ने आतंकी संगठन हमास, आईएस और अलकायदा के साथ एक लाख से भी ज्यादा गैर-कानूनी ट्रांजेक्शन किए थे. इसके अलावा बिनेंस पर मनी-लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे. चांगपेंग झाओ, जिन्हें दुनिया सीजेड के नाम से जानती है फिलहाल बॉन्ड भरने के बाद जेल जाने से बच गए हैं. लेकिन इसी महीने की 30 तारीख को यूएस कोर्ट उस पर लगे आरोपों पर अपना फैसला सुनाएगी.

अमेरिका में बिनेंस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद ही फिलीपींस ने प्रतिबंध का ऐलान कर दिया था. लेकिन फिलीपींस ने लेनदारों को बिनेंस एक्सचेंज से अपना पैसा निकालने के लिए तीन महीने की मोहलत दी थी. अब ये समय-सीमा खत्म हो गई है तो फिलीपींस ने बिनेंस को ब्लॉक करने का निर्देश दे दिया है. 

पिछले हफ्ते ही भारत ने तीन महीने के प्रतिबंध के बाद बिनेंस को अपने देश में ऑपरेशन्स की इजाजत दी थी. भारत ने बैन तभी हटाया गया जब कंपनी ने वित्त मंत्रालय की फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) से जुड़े नियम और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अपने लेनदेन को साझा करने की गारंटी दी है (चीन की है Binance, अमेरिका में टेरर फंडिंग का आरोप).

चीन में जन्मी बिनेंस कंपनी किस तरह अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और नाइजीरिया तक में गैर-कानूनी लेनदेन में लिप्त है इसको लेकर टीएफए ने ग्लोबल इन्वेस्टीगेशन की थी. बिनेंस क्रिप्टोकरेंसी (डिजिटल करेंसी) से जुड़ा दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज चलाती है [Cryptocurrency: द ग्रेट वॉल ऑफ टेरर फाइनेंसिंग (TFA Investigation)]

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.