Alert Breaking News Geopolitics Islamic Terrorism Middle East Terrorism

फिलिस्तीन को मान्यता यानी आतंकवाद को इनाम: नेतन्याहू

यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता देने के बीच इजरायल ने हमास द्वारा बंधक बनाई गई महिला सैनिक का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में हमास आतंकियों की क्रूरता और हैवानियत दिखाई गई है. वीडियो सामने आने के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) का खून खौल उठा है.

5 बंधक इजरायली महिला सैनिकों के साथ दरिंदगी
बंधक महिला सैनिकों के परिवारों ने एक बेहद ही खौफनाक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो बंधकों के फोरम ने जारी किया है. फोरम के मुताबिक, वीडियो जारी करने का फैसला उन पांच महिला सैनिकों के परिवारों ने लिया है, जो अभी भी हमास के कब्जे में हैं. 7 अक्टूबर के हमले के दौरान नाहल बेस से हमास के आतंकियों ने 7 महिला सैनिकों का अपहरण किया था. वीडियो में आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) की महिला सैनिकों को दीवार के सामने खड़ा किया गया है. सभी महिलाओं के चोट लगी हुई है. चेहरे से खून बहता दिख रहा है. हाथ-पैर बांध कर महिला सैनिकों को रेप करने की धमकी दी जा रही है. हथियारबंद आतंकी, महिला सैनिकों को डरा- धमका रहे हैं. 3 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो को हमास आतंकियों के बॉडी कैमरे से शूट किया गया है. वीडियो में आतंकियों ने सैनिकों को गालियां दी और उनके साथ अभद्रता की. आतंकियों से लिवी नाम की सैनिक कहती है कि ‘उसके फिलिस्तीन में दोस्त हैं’ इसके बाद एक महिला सैनिक पूछती है कि ‘क्या कोई अंग्रेजी बोलता है?’ जिस पर आतंकी चिल्लाते हुए बंधक महिलाओं को चुप होने और जमीन पर बैठने के लिए धमकाया. आतंकी एक एक महिला सैनिकों को मार डालने की धमकी देता है. महिला सैनिकों के साथ दरिंदगी का एक एक वीडियो आतंकियों ने बनाया, जिसे पीड़ित सैनिकों के परिवार को दिखाया गया है.

कौन हैं महिला सैनिक और अभी कहां पर हैं?
बंधक परिवार के फोरम के मुताबिक, इन महिला सैनिकों के नाम लिरी अलबाग, करीना एरीव, अगम बर्गर, डेनिएला गिल्बोआ और नामा लेवी हैं. 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास के आतंकवादियों ने नाहल बेस से 7 महिला सैनिकों को किडनैप कर लिया था. इन सभी सैनिकों की तैनाती नाहल बेस पर निगरानी की भूमिका में थी. ग्राउंड ऑपरेशन के बाद किडनैप हुई सैनिकों में ओरी मेगिडिश को अक्टूबर में ही आईडीएफ ने सुरक्षित बचा लिया था, जबकि नोआ मार्सियानों का नवंबर में शव बरामद किया गया था. बंधक परिवारों ने नेतन्याहू सरकार से कहा है कि ‘हमें उन सभी को अब वापस घर लाना होगा.’

वीडियो पर बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कहा?
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो देखकर एक्स पोस्ट में लिखा- “हमास आतंकवादियों की क्रूरता ने मेरे दृढ़ संकल्प को और मजबूत कर दिया है कि मैं हमास के सफाए तक पूरी ताकत से लड़ूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जो हमने आज शाम देखा वह फिर कभी न हो. बंधकों की वापसी को वापस लाने और आतंकियों के खात्मे की हमने कसम खाई है.” स्पेन, आईलैंड और नॉर्वे जैसे यूरोपीय देशों पर भड़कते हुए नेतन्याहू ने साफ कह दिया है कि फिलीस्तीन को मान्यता देना यानी आतंकवाद को इनाम देने जैसा है. इन तीनों यूरोपीय देशों ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान किया था. फ्रांस भी इजरायल के विरोध में खड़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है (इजरायल लड़ेगा diplomatic जंग, फिलिस्तीन को यूरोप का समर्थन).

आतंकियों के आखिरी ठिकाने राफा में क्या है स्थिति ?
इजरायली सेना राफा में घुस चुकी है और करीब 2 हफ्ते से लगातार आतंकियों के ठिकानों को टारगेट कर रही है. गाजा पट्टी के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में इजरायली सेना हमले कर रही है. इस बीच जबालिया में 75 साल पहले विस्थापित नागरिकों के लिए एक विशाल शरणार्थी शिविर बनाया गया. इजरायली सेना ने स्थानीय बाजार के पास की दुकानों और संपत्ति को भी बुलडोजर से गिरा दिया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.