Alert Breaking News Khalistan Terrorism

Trudeau के हिंदू सांसद की पन्नू को फटकार

भारत के मोस्ट-वांटेड और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को “कनाडा को हमारी धरती” कहने पर हिंदू सांसद ने खूब फटकारा है. कनाडा और अमेरिका में रहकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू को कनाडा के सांसद चंद्र आर्या ने खूब खरी-खरी सुनाई है. खास बात ये है कि जिस सांसद को पन्नू ने धमकाया है, वो जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के ही सांसद हैं. 

दरअसल पन्नू ने एक वीडियो जारी करके हिंदू कनाडाई सांसद चंद्र आर्य को धमकी देते हुए वीडियो जारी किया था और कहा था “इंडिया लौट जाओ”. चंद्र आर्य कनाडा के वही हिंदू सांसद हैं, जो कनाडा में लगातार फैल रहे खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. कनाडा की संसद से लेकर अलग-अलग मंचों से पन्नू की भारत विरोधी गतिविधियों का खुलासा कर रहे हैं.

कनाडा की भूमि को खालिस्तानी दूषित कर रहे: चंद्र आर्य
खालिस्तानी पन्नू की धमकी पर सांसद चंद्र आर्य ने भी पलटवार किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “खालिस्तानियों ने एडमोंटन में हिंदू बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की और नफरत फैलाई. मैंने उनके इस कृत्य की निंदा की. मेरी निंदा के जवाब में सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी किया है. पन्नू ने मुझसे और मेरे हिंदू-कनाडाई दोस्तों को भारत लौटने को कहा है लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हम हिंदू दुनिया के सभी हिस्सों से कनाडा आए हैं. कनाडा हमारी भूमि है. कनाडा के सामाजिक-आर्थिक विकास में हमने बहुत बड़ा योगदान दिया है. लेकिन अब इस भूमि को खालिस्तानी चरमपंथी दूषित कर रहे हैं.”

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सांसद को क्या धमकी दी?
गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी करके चंद्र आर्य को धमकाया था. पन्नू ने वीडियो में कहा कि “चंद्र आर्य और उनके समर्थकों के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है. उन्हें कनाडा की नागरिकता छोड़कर अपने वतन भारत लौट जाना चाहिए. चंद्र आर्य और उनके समर्थक खालिस्तानियों के खिलाफ काम कर रहे हैं. कनाडा में खालिस्तानी सिख अपनी देशभक्ति साबित कर चुके हैं. हम कनाडा के प्रति वफादार हैं.”

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?
गुरपतवंत सिंह पन्नू एक कनाडाई और अमेरिकी नागरिक है, जो खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस चलाता है. पन्नू पेशे से वकील है और अलग सिख देश खालिस्तान की मांग करता है. पन्नू को लेकर ही भारत और अमेरिका के रिश्ते में तल्खी आई है. अमेरिका ने भारत पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का बेबुनियाद आरोप लगाया है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.