Breaking News Conflict Geopolitics India-China LAC Viral Videos

चीनी सैनिक बोले जय श्रीराम, वीडियो Viral

एलएसी पर डिसएंगेजमेंट समझौता होने के बाद सोशल मीडिया पर भारत और चीन के सैनिकों की दोस्ती के वीडियो की बाढ़ आ गई है. पिछले साढ़े चार साल से चल रहे विवाद को खत्म करने पर भारत और चीन, दोनों में ही खुशी की लहर दौड़ गई है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय सैनिक, चीनी सैनिकों को ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाना सिखा रहे हैं. ये वीडियो पूर्वी लद्दाख का दिखाई पड़ रहा है. एक ऊंची चोटी पर दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक किसी फ्लैग मीटिंग के लिए इकठ्ठा हुए थे. क्योंकि वीडियो में भले ही दोनों देशों के सैनिक खड़े हुए थे, लेकिन वहां कुर्सी टेबल भी पड़ी हुई थी. टेबल पर चाय के कप-प्लेट भी रखी हुई दिखाई पड़ रही हैं.

चीनी सैनिकों को हालांकि, हिंदी बोलने में खासी दिक्कत सामने आ रही थी. फिर भी वे भारतीय सैनिकों के साथ नारा लगाते हुए सुनाई पड़ जाते हैं. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1851673051248603137)

ऐसा ही एक दूसरे वीडियो में भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर ड्रिंक ले रहे हैं. ये एक पुराना वीडियो है. क्योंकि कुछ साल पहले भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक राष्ट्रीय त्योहार के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एक सेरेमनी के दौरान ये वीडियो सामने आया था.

अब जब एलएसी पर साढ़े चार साल बाद तनाव खत्म हुआ है और दोनों देशो के सैनिक पीछे हट गए है तो ये वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर सामने आ गया है.

इस बीच गुरूवार को भारत और चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर दीपावली के अवसर पर मिठाई और उपहारों का आदान-प्रदान किया. काराकोरम पास (दर्रे) से लेकर डीबीओ, हॉट-स्प्रिंग, कोंगला और चुशूल-मोल्डो गैरिसन में सेरेमोनियल मीटिंग का आयोजन किया गया. सभी जगह से भारत और चीन के सैनिकों की आपसी मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर शेयर किया है. (दीपावली पर चीन सेना को मिठाई, Patrolling होगी शुरू)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.