Acquisitions Breaking News Classified Defence Geopolitics Indo-Pacific Khalistan Reports Terrorism

अमेरिकी NSA ने डोवल को किया फोन, संबंध है तल्ख

कनाडा से चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने अमेरिका समकक्ष जैक सुलीवन से फोन पर बात की है. बातचीत में इंडो-पैसिफिक सहित पूरे विश्व में स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

इनदिनों भारत के अमेरिका और कनाडा से तल्ख संबंध चल रहे हैं. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की साजिश के मामले में अमेरिका ने भारत के एक पूर्व अधिकारी विकास यादव को मोस्ट वांटेड करार दे दिया है तो दूसरी तरफ भारत ने अमेरिका की जीई-एयरोस्पेस पर इंजन की सप्लाई की देरी के चलते जुर्माना ठोक दिया है.

जीई एयरोस्पेस को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस के उन्नत वर्जन मार्क-1ए के लिए 99 इंजन की सप्लाई करनी थी. लेकिन नौ महीने की देरी के चलते एचएएल ने जीई कंपनी पर पेनाल्टी लगा दी है. ऐसे में जैक सुलीवन की एनएसए डोवल से फोन पर बातचीत बेहद अहम हो जाती है.

फोन पर बातचीत के बाद व्हाइट हाउस (अमेरिका राष्ट्रपति कार्यालय) ने बयान जारी कर बताया कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आईसीईटी यानी इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमरजिंग टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा हुई. आईसीईटी के तहत अमेरिका, भारत को यूएवी और दूसरी मिलिट्री टेक्नोलॉजी दे रहा है. दोनों देशों के बीच हाल ही में 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन की संधि पर हस्ताक्षर हुआ था. व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों एनएसए ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति का स्वागत किया है. (HAL ने अमेरिकी कंपनी पर लगाया जुर्माना, LCA इंजन में हुई है देरी)

व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक, सुलीवन और डोवल ने साफ ऊर्जा की सप्लाई चेन और रक्षा सहयोग जैसे डोमेन में नए अवसर और मिलकर काम करने की इच्छा जताई है.

उधर कनाडा के उप-प्रधान मंत्री ने अपने देश में खालिस्तानी आतंकियों पर हो रहे हमलों के लिए सीधे गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया दिया है. हालांकि, इस खबर को अमेरिका को लीक करने के चलते कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार मुसीबत में फंस गई है लेकिन भारत से संबंध भी बेहद खराब हो गए हैं. खास बात ये है कि पड़ोसी देश होने के साथ-साथ अमेरिका के कनाडा के साथ बेहद मजबूत संबंध हैं. दोनों देश जीृ-7 का सदस्य होने के अलावा फाइव-आई अलायंस का हिस्सा हैं.  (अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, Trudeau मुसीबत में)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.