Acquisitions Breaking News Defence Reports

गोला-बारूद के टेंडर के बदले घूस, SMPP और MIL पर सीबीआई का शिकंजा

भारतीय सेना के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और लोएटरिंग म्युनिशन (कामकाजी ड्रोन) सप्लाई करने वाली दिल्ली की कंपनी के मालिक को डिफेंस पीएसयू के डायरेक्टर को घूस देने के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. रक्षा मंत्रालय के अधीन म्युनिशन इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) के एग्ज्यूकेटिव डायरेक्टर और उसके भाई को भी सीबीआई ने धर-दबोचा है. […]

Read More
Acquisitions Breaking News Reports

F-35 को छूना मना है, राजनाथ का AMCA पर दांव

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि पांचवीं श्रेणी के स्टील्थ लड़ाकू विमानों के लिए भारत अपने स्वदेशी एमका प्रोजेक्ट पर निर्भर रहेगा. यानी अमेरिका के एफ-35 और रूस के सु-57 पर निर्भरता बेहद कम रहेगी. हाल में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट […]

Read More
Acquisitions Breaking News India-Pakistan

पाकिस्तान को Chinese स्टील्थ फाइटर जेट, IAF चीफ ने जताई चिंता

पाकिस्तान को चीन से मिलने वाले स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर भारत चिंतित जरूर है, बावजूद इसके भारतीय वायुसेना अपने दुश्मनों पर हावी हो सकती है. ये दम भरा है भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने.  94वें वायुसेना दिवस (8 अक्टूबर) से पहले राजधानी दिल्ली में सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित […]

Read More
Acquisitions Breaking News Weapons

तोपखाने का आधुनिकीकरण, Russia में जनरल सेठ ने की खास चर्चा

अमेरिका के 100 प्रतिशत टैरिफ युद्ध से परेशान होता देख भारत ने अपने तोपखाने के आधुनिकीकरण के लिए एक बार फिर अपने पुराने लेकिन भरोसेमंद मित्र-देश रशिया का रुख किया है. थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के तीन दिवसीय मॉस्को दौरे (16-18 सितंबर) के दौरान, दोनों देशों की सेनाओं में सहयोग के साथ-साथ आर्टिलरी पर […]

Read More
Acquisitions Breaking News Defence

राजनाथ का HAL को निर्देश, Outdated सैन्य साजो सामान से बचें

स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए-तेजस की बेहद धीमी चल रही सप्लाई को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकारी उपक्रम एचएएल को आड़े हाथ लिया है. बेंगलुरु में तेजस से जुड़े कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब तक टेक्नोलॉजी वायुसेना के हाथ में […]

Read More
Acquisitions Breaking News Weapons

पहला स्वदेशी ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT-40 तैयार, वायुसेना को सौंपा जाएगा

दुनियाभर में चल रहे अलग-अलग यु्द्ध के बीच, भारत ने मिलिट्री एविएशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की तरफ एक बड़ी उड़ान भरी है. भारत ने पहला स्वदेशी ट्रेनर एयरक्राफ्ट, एचटीटी-40 बनाकर तैयार कर लिया है. शुक्रवार को बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजदूगी में हिंदुस्तान टर्बो एयरक्राफ्ट को वायुसेना प्रमुख को सौंपा […]

Read More
Acquisitions Breaking News Weapons

सेना के लिए CBRN व्हीकल्स, कुल 1.10 लाख करोड़ के सैन्य साजो सामान को मंजूरी

परमाणु खतरों को देखते हुए सरकार ने भारतीय सेना के लिए विशेष सीबीआरएन रेकी व्हीकल्स की खरीद को मंजूरी दी है. ये खास वाहन, केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (सीबीआरएन) खतरों का पता करने में कामगार हैं. इसके अलावा सरकार ने सेना के तीनों अंगों के लिए कुल 1.10 लाख करोड़ के हथियार, मिसाइल और […]

Read More