Acquisitions Breaking News Defence Reports

केरल कैडर के आईएएस नए रक्षा सचिव, वाणिज्यिक मामलों के हैं जानकार

केरल कैडर के आईएएस राजेश कुमार सिंह ने नए रक्षा सचिव के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है. कार्यभार संभालने से पहले राजेश कुमार राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. राजेश कुमार ने गिरिधर अरमाने की जगह संभाली है जो अब इस पद से रिटायर हो गए हें.

राजेश कुमार ने इसी साल 20 अगस्त को रक्षा मंत्रालय में ओएसडी यानी विशेष कर्तव्य अधिकारी (रक्षा सचिव-नामित) का पदभार ग्रहण किया था. उन्हें दो महीने पहले ही रक्षा सचिव के पद के लिए नामित कर दिया गया था. ऐसे में मौजूदा (अब रिटायर) रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की जगह राजेश कुमार का लेना तय था.

राजेश कुमार, केरल कैडर के 1989-बैच के आईएएस अधिकारी हैं. शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर राजेश कुमार ने कहा कि “राष्ट्र हमारे बहादुर सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा जो मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देते हैं. उनकी असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को सुरक्षित व समृद्ध बनाने के लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है.”

रक्षा मंत्रालय से पहले राजेश कुमार 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे. उससे पहले, उन्होंने सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का पद संभाला था.

राजेश कुमार ने राज्य (केरल) सरकार में सचिव, शहरी विकास और हाल ही में केरल सरकार के वित्त सचिव के रूप में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.

वित्त, वाणिज्य और उद्योग मामलों के जानकार होने के नाते, राजेश कुमार के सरकार की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने, हथियारों के निर्यात और मेक फॉर द वर्ल्ड जैसी नीतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.