Breaking News Geopolitics Reports War

युद्ध के खिलाफ एकजुट हो वैश्विक समुदाय: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुनियाभर में चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण माहौल के चलते वैश्विक समुदाय में एकजुटता बढ़ाने का आह्वान किया है. रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि समान विचारधारा वाले देश शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक कार्रवाई के लिए मिलकर प्रयास करें.

शुक्रवार को राजनाथ सिंह ‘एयरो इंडिया 2025’ (10-14 फरवरी) के शुभारंभ के तौर पर राजधानी दिल्ली में मित्र-देशों के ‘राजदूतों की गोलमेज बैठक’ को संबोधित कर रहे थे.

रक्षा मंत्री ने कहा कि “भारत वैश्विक दक्षिण के लिए एक अग्रणी आवाज के रूप में उभर रहा है और एक बहुविध तालमेल आधारित नीति से प्रेरित दृष्टिकोण का समर्थन करता है.”

राजनाथ सिंह ने कहा कि “एयरो इंडिया एक ऐसा आयोजन है, जहां राष्ट्र एक साथ आते हैं और सीमाओं से परे बंधन कायम करते हैं.” उन्होंने कहा कि
एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो, अलग-अलग देशों को संयुक्त रूप से ताकत और क्षमताओं का पता लगाने और रणनीतिक और सामरिक जरूरतों को पूरा करने का अवसर प्रदान करता है.” (https://x.com/DefenceMinIndia/status/1877669958043271307)

रक्षा मंत्री के मुताबिक, “एयरो स्पेस पावर सैन्य प्रभुत्व की नई सीमा है, जो स्ट्रेटेजिक-डिटरेंस के रूप में कार्य करती है.” (Aero-India के लिए येलाहंका का रनवे तैयार, वैश्विक स्तर के स्वदेशीकरण की उड़ान)

राजनाथ सिंह ने कहा कि  “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच मार्गदर्शक सिद्धांतों के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की है: सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि.

रक्षा मंत्री ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के बीच सहयोग के माध्यम से भारतीय वायु सेना के लिए सी-295 परिवहन विमान की विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि के बारे में बताया. (https://x.com/rajnathsingh/status/1877690747312394307)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.