Breaking News Reports

अमेरिका में फिर विमान हादसा, एयर-एंबुलेंस क्रैश में 06 की मौत

वाशिंगटन डीसी में आर्मी के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान में हुए हादसे में शव तलाशे ही जा रहे हैं कि अमेरिका में एक बार फिर हुआ है भयानक विमान हादसा. अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक एयर-एंबुलेंस क्रैश में विमान में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई है. मरने वालों में एक बच्चा और उसकी मां सहित चार क्रू-मेंबर शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, एक छोटा जेट के क्रैश होने से बड़ा धमाका हुआ और कई घरों में भी आग लग गई. फ्लाइट डेटा से पता चलता है कि प्लेन ने शुक्रवार शाम 6 बजे उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद रडार से गायब हो गया था.

अमेरिका में फिर विमान क्रैश, जांच के आदेश

उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद मेडिकल लीयरजेट-55 (छोटा एयर-एंबुलेंस) मिसौरी में स्प्रिंगफील्ड-ब्रैनसन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था. फिलाडेल्फिया से उड़ान भरने के लगभग 30 सेकंड बाद ही मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रिहायशी इलाके के पास हुए हादसे की वजह से कई घरों में आग लग गई. मलबा पूरे इलाके में फैल गया. हादसे को कैमरे में कैद किया गया है. विमान कई घरों पर गिरा, जिसके बाद धुएं का गुबार देखा गया. दुर्घटनास्थल नॉर्थ ईस्ट फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से लगभग 4.8 किलोमीटर दूर है, जो मुख्य रूप से व्यावसायिक जेट और चार्टर उड़ानों की सेवा को संचालित करता है. (https://x.com/CultureWar2020/status/1885497705620738073)

वाशिंगटन डीसी में मिलिट्री ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक विमान में हुई थी टक्कर

इसी सप्ताह अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ा विमान हादसा हुआ था. आर्मी के हेलीकॉप्टर और विमान की टक्कर में 67 लोगों की मौत हो गए है. टक्कर के बाद दोनों विमान नदी में गिर गए थे. अब तक 40 से ज्यादा शव निकाले जा चुके हैं. सभी मृतकों की पहचान की जा चुकी है. मृतकों में दो भारतीय भी थे.

आर्मी हेलीकॉप्टर और विमान हादसे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. हादसे की वजह का खुलासा नहीं हो सकता है, लेकिन सेना के हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स मिल चुका है. माना जा रहा है कि ब्लैकबॉक्स से खुलासा हो सकता है कि हादसे की पीछे क्या वजह रही. 

अमेरिका में एक महीने में तीन विमान हादसे

पिछले महीने जनवरी की शुरुआत में अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया था. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 लोग घायल हो गए थे. फुलर्टन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास यह छोटा विमान एक बिल्डिंग पर गिर गया. इसके बाद विमान में आग लग गई थी. 

विमान हादसों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, कि क्या एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की लापरवाही इन हादसों के पीछे हैं या तकनीकि गड़बड़ी से हादसे हुए हैं. लेकिन जिस तरह से 30 दिनों में हादसे हुए हैं, उनसे अमेरिका की चिंता बढ़ गई है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.