Breaking News Defence Reports

ब्लैक हॉक क्रैश: महिला पायलट की पहचान रखी जाएगी गुप्त

यूएस आर्मी ने उस ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की महिला पायलट की पहचान सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया है, जिसकी टक्कर से वाशिंगटन डीसी में एक यात्री विमान क्रैश हो गया था. यूएस आर्मी ने ऐसा महिला पायलट के परिवार की अपील पर किया है.

यूएस आर्मी ने हेलीकॉप्टर के बाकी दो क्रू-मेंबर्स के नाम जारी कर दिए हैं. लेडी-पायलट के साथ दुर्घटना के वक्त ब्लैक हॉक में स्टाफ सार्जेंट रेयान ऑस्टिन ओ हारा और चीफ वारंट ऑफिसर एंड्रयू लॉयड ईवस.

बुधवार की रात, अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के करीब मिलिट्री हेलीकॉप्टर ने एक छोटे यात्री विमान को जबरदस्त टक्कर मारी दी थी. हादसे के बाद दोनों विमान नदी में जा गिरे थे. विमान में चार क्रू-सदस्यों के अलावा कुल 60 लोग सवार थे. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल तीन क्रू-मेंबर्स थे. अमेरिकी प्रशासन ने सभी 67 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है.

हादसा या साजिश, कई थ्योरी

हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर कई थ्योरी चल रही है. एविएशन एक्सपर्ट नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने विमान को टक्कर क्यों मारी. टक्कर के कई वीडियो भी सामने आए हैं. टक्कर से पहले हेलीकॉप्टर क्रू ने किसी भी तरह की तकनीकी खराबी या फिर किसी दूसरी की गड़बड़ी की जानकारी साझा नहीं की थी.

यूएस आर्मी के मुताबिक, ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर वीवीआई सुरक्षा में तैनात था और रात के वक्त एक ट्रेनिंग मिशन पर था. हेलीकॉप्टर पर तैनात क्रू भी काफी अनुभवी बताया गया है.

ट्रंप ने उठाए नौकरियों में डिवर्स समुदाय को शामिल करने पर उठाए हैं सवाल

उधर अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्लैक हॉक टक्कर में साजिश की बात कह कर सनसनी फैला दी है. ट्रंप ने पूर्ववर्ती सरकारों को फेडरल एविएशन सेक्टर में ‘डिवर्स’ समुदाय (एलजीबीटी, ट्रांसजेंडर इत्यादि) को शामिल करने को लेकर कटघरे में खड़ा किया है.

ट्रंप ने आर्म्ड फोर्सेज में बंद की ट्रांसजेंडर भर्तियां

ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन के डीईआई यानी ‘डिवर्स, एक्यूटी और इनक्लुजिव’ नीतियों पर जमकर प्रहार किया था. ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन की कमान संभालने के बाद यूएस आर्म्ड फोर्सेज में ट्रांसजेंडर समुदाय की नियुक्ति पर रोक लगाने का ऐलान किया है.

यूएस आर्मी में भर्ती के वक्त दो ही कॉलम होंगे, एक महिला और दूसरा पुरूष. ट्रांसजेंडर कॉलम को हटा दिया गया है.

जीई-एयरोस्पेस के इंजीनियर की मौत

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय मूल के एक इंजीनियर की भी मौत हुई है. इंजीनियर की पहचान, जीई-एयरोस्पेस कंपनी के विकेस पटेल के तौर पर हुई है. विकेश के अलावा असरा हुसैन रजा की भी मौत हुई है, जो भारतीय मूल की अमेरिकी मेडिकल कंसलटेंट हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.