Breaking News Russia-Ukraine War

यूक्रेन में चुनाव जरूरी, ट्रंप ने युद्ध के लिए जेलेंस्की को ठहराया जिम्मेदार

रूस के साथ उच्च-स्तरीय बैठक के महज कुछ घंटों के भीतर ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की जमकर लताड़ लगाई है. ट्रंप ने यूक्रेन जंग के लिए जेलेंस्की को सीधे तौर से जिम्मेदार ठहराते हुए साफ कह दिया है कि अगर बातचीत की टेबल पर जगह चाहिए तो चुनाव कराने होंगे.

टीएफए ने एक दिन पहले ही बताया था कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रूस और अमेरिकी के विदेश मंत्रियों की हुई बैठक में जेलेंस्की को राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए यूक्रेन में चुनाव के फॉर्मूले पर चर्चा हुई है.

जेलेंस्की का कार्यकाल हो चुका है पूरा

पिछले साल (2024) में जेलेंस्की का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन यूक्रेन में युद्ध के कारण चुनाव नहीं हो पाए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रूस, जल्द ही युद्धविराम की घोषणा कर सकता है. युद्ध-विराम के बाद यूक्रेन में आम चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव में जीतने के बाद जो सरकार बनेगी, उसके साथ रूस स्थायी शांति पर समझौता कर सकता है.

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन जंग का हल पहले ही निकल सकता था बिना किसी जमीन को खोए और ये काम कोई ‘साधारण मध्यस्थ’ भी करा सकता था.अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, यूक्रेन में चुनाव के लिए रूस का कोई दबाव नहीं है लेकिन ‘परिस्थितियां’ ऐसी बन रही हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन में चुनाव ना कराने पर ऐतराज जताया और कहा कि जेलेंस्की की रेटिंग मात्र 04 प्रतिशत है. (https://x.com/LibertyLockPod/status/1891979635191165388)

ट्रंप ने जेलेंस्की को ठहराया नाकारा

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने जेलेंस्की को नाकारा राष्ट्रपति घोषित करते हुए कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति की तरफ से बेतुके बयान सामने आते हैं. ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की के चलते ही यूक्रेन जंग जारी है.

ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिकी मदद का 50 प्रतिशत हिस्सा गायब करने का भी इल्जाम लगाया. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिकी मदद वापस देनी होगी या फिर पता लगाए कि पैसा कहा गया हैं.

हाल ही में खुद जेलेंस्की ने बताया था कि यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद अमेरिका से करीब 177 बिलियन डॉलर की मदद मिली है. लेकिन जेलेंस्की ने ये कहकर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया था कि था कि 58 प्रतिशत मदद कहां गायब हो गई है कोई जानकारी नहीं है.

जेलेंस्की ने हारे हुए युद्ध पर खर्च कराए 350 बिलियन डॉलर

ट्रंप ने जेलेंस्की को ऐसा कॉमेडियन-तानाशाह करार दिया, जिसने हारे हुए युद्ध में 350 बिलियन डॉलर उड़ा दिए. (https://thefinalassault.com/trump-mocks-commedian-zelensky-after-video-of-dance-goes-viral/)

रूस चाहता तो कीव को भी कर सकता था तबाह

ट्रंप ने आगाह किया कि अगर रूस चाहता तो यूक्रेन की राजधानी कीव सहित सभी शहरों को तबाह कर सकता था. लेकिन रूस ने ऐसा नहीं किया.

दरअसल, फरवरी 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था को कीव के बाहरी हिस्सों की घेराबंदी कर दी थी. बाद में रूस ने अपनी सेना को हटाकर सीमावर्ती इलाकों में तैनात कर दिया था. रूस ने सीमावर्ती इलाकों (डोनाबास, खारकीव इत्यादि) में ही कब्जा किया था. रूस ने यूक्रेन के खिलाफ किसी भी तरह का कोई वेपन ऑफ मास डेस्ट्रेकेशन नहीं इस्तेमाल किया.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.