Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

मोस्ट वांटेड मसूद अजहर का परिवार खत्म, रोते हुए बोला, “काश मैं भी मर जाता”

भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रचने वाला, कश्मीरी लोगों में नफरत के बीज बोने वाला, भारतीयों का गला काटने की धमकी देने वाला भारत का मोस्टवांटेड आतंकी मसूद अजहर ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीख-चीख कर रो रहा है और मांग रहा है मौत. भारत की एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों समेत 14 करीबियों की मौत हुई है.

मसूद अजहर ने खुद पुष्टि करते हुए कहा है कि “काश मैं भी मर जाता.” भारत में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओजे में भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. 

ऑपरेशन सिंदूर में जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार का खात्मा 

बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर हुए हमले में मसूद अजहर के परिवार के लोगों की मौत हुई है. बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हुए हमले में जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसके पति, भांजे और उसकी पत्नी और अन्य भतीजों और परिवार के पांच बच्चों की मौत हुई है. हमले में मसूद अजहर के करीबी सहयोगी और उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगियों की भी मौत हुई है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक परिवार के लोगों की मौत के बाद मसूद अजहर फूट-फूट कर रोया है. 

मसूद अजहर ने अपने बयान में क्या कहा?

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मसूद अजहर अपने परिवार और करीबी 14 लोगों की मौत से बिलबिला रहा है, सिसक रहा है. मसूद अजहर ने कहा है कि “पीएम मोदी ने मासूम बच्चों, पर्दानशीं महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया. सदमा इतना है कि बयान नहीं किया जा सकता लेकिन कोई अफसोस, निराशा, डर या खौफ नहीं है बल्कि बार-बार दिल में आता है कि काश मैं भी चौदह सदस्यों के इस खुशकिस्मत कारवां में शामिल हो जाता, लेकिन अल्लाह ताला से मिलने का वक्त बहुत पक्का है. वो आगे-पीछे नहीं हो सकता.”

ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया खूंखार आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल

भारत के हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल को भी मारा गया है. कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंपों का कमांडर था. कारी इकबाल के साथ हमले में 10 दूसरे आतंकी भी मारे गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर में बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल की भी मौत हुई है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बदले सुर, गिड़गिड़ाए, “हमला रोके भारत”

आतंकी ठिकानों पर किए गए अटैक के बाद पाकिस्तान असमंजस की स्थिति में है. अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तान कुछ करता है, तो दुनिया में पाकिस्तान की ये कलई खुल जाएगी कि पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देता है. परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जंग शुरू होने से पहले ही सरेंडर मोड में दिख रहे हैं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “हम अपनी रक्षा करेंगे. अगर भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता है और हमला रोक देता है तो हम कुछ नहीं करेंगे.”

एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर बढ़ी सिक्योरिटी

भारतीय थल सेना और वायुसेना ने मिलकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को ढहा दिया है. इस एक्शन के बाद एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. गृह मंत्रालय ने एहतियातन सभी अर्धसैनिक बलों के डीजी को निर्देश दिए हैं कि बॉर्डर पर हाईअलर्ट रहें. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.