Breaking News Conflict India-Pakistan

पाकिस्तान को सता रहा डर, सिंगापुर में निकला दर्द

भारत ने भले ही ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया है लेकिन पाकिस्तान को रह-रहकर डर सता रहा है. डर इस बात का की अगर अब कोई गुस्ताखी हुई तो भारत की तरफ से नुकसान ज्यादा होने वाला है. इस बात का का जिक्र खुद पाकिस्तान के टॉप जनरल ने सिंगापुर में किया है.

सिंगापुर में आयोजित शांगरी ला डायलॉग में पाकिस्तान के चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी, जनरल शमशाद मिर्जा ने कहा कि अगली बार भारत, ग्लोबल पावर के हस्तक्षेप से पहले ही पाकिस्तान में बहुत ज्यादा बर्बादी कर देगा.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, जब भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से एक के बाद एक 11 एयरबेस तबाह कर दिए, तब पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में पाकिस्तान ने अमेरिका से संपर्क कर सुलह कराने की अपील की थी.

अमेरिका ने जब इस बाबत भारत से बात की तो दो टूक जवाब मिला कि पाकिस्तान को ही सीधे दिल्ली से बात करनी होगी. तब पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष को हॉटलाइन पर फोन कर शांति की गुहार लगाई थी.

पाकिस्तान की अपील पर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर तो रोक दिया था लेकिन साफ शब्दों में कह दिया है कि अगली बार अगल आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध के तौर पर देखा जाएगा. बस इसी से पाकिस्तान की हवा टाइट है.  

शमशाद मिर्जा ने भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को रद्द करने को लेकर आपत्ति जताई. शमशाद मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान एक कृषि-प्रधान देश है और सिंधु के पानी रोके जाने से पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा बन जाएगा.

पहलगाम हमले (22 अप्रैल) के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था. इस समझौते के तहत ही भारत सिंधु नदी में पाकिस्तान के लिए पानी छोड़ता है. अगर ये रुक जाता है तो पाकिस्तान की कृषि और किसानों को जबरदस्त नुकसान पहुंच सकता है.

सिंगापुर में पाकिस्तान जनरल मिर्जा ने हालांकि, कश्मीर का राग अलापना नहीं छोड़ा. जनरल मिर्जा ने कहा कि जब तक कश्मीर विवाद नहीं सुलझाया जाता, तब तक दोनों देशों में टकराव बना रहेगा.

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पाकिस्तान से अगर बात होगी तो पीओके यानी पाकिस्तान के गैर-कानूनी कब्जे वाले कश्मीर पर ही बात होगी. ये बात भी तब होगी जब पाकिस्तान, भारत में आतंकवाद फैलाना बंद कर दे.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0