Breaking News Khalistan Terrorism

ऑपरेशन ब्लूस्टार पर पन्नू की साजिश, हाईअलर्ट जारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपने मोहरे गुरपतवंत सिंह पन्नू को एक्टिव कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, भारत के मोस्टवांटेड खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 6 जून यानी शुक्रवार को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर भारत के पंजाब में एक प्रमुख संविधान-निर्माता की मूर्तियों को जगह-जगह तोड़-फोड़ करने और कालिख पोतने का निर्देश दिया है ताकि सामाजिक सद्भाव खराब किया जा सके.

पंजाब के जालंधर में 2 जून को बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतना इसी साजिश का हिस्सा था. 

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी, खालिस्तानी आतंकी सक्रिय

खुफिया एजेंसियों को शक है कि 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर खालिस्तानी आतंकी आईएसआई के इशारे पर कुछ गड़बड़ फैलाने की फिराक में हैं. 

हर साल 6 जून को कट्टरपंथी संगठन, खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले की बरसी मनाते हैं. ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस बरसी के आने से पन्नू और उसका सिख फॉर जस्टिस संगठन एक्टिव हो गया है.

पन्नू ने संविधान-निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को जगह-जगह तोड़-फोड़ करने और कालिख पोतने का निर्देश दिया है. जिसके बाद सिक्योरिटी एजेंसियां पूरे पंजाब के साथ साथ संवेदनशील जगहों पर हाईअलर्ट हैं और कई जगहों की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो संदेश

पन्नू ने एक वीडियो मैसेज जारी कर 6-7 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाने और भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए असामाजिक तत्वों का आह्वान किया है. इसके अलावा पन्नू के प्रतिबंधित संगठन ने कनाडा, अमेरिका , इटली और इंग्लैंड देशों में भारत के दूतावास और हाई कमीशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है. 

पहलगाम नरसंहार के बाद पन्नू ने दिया था पाकिस्तान को समर्थन

22 अप्रैल को पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को मारे जाने के बाद मोस्टवांटेड पन्नू खूब उछल रहा था. पन्नू ने पाकिस्तान को अपना समर्थन दिया था और खुद को पाकिस्तान का साथी बताया था. 

पन्नू ने उस वक्त कहा था, “अब समय आ गया है कि नरेंद्र मोदी के अंधराष्ट्रवादी युद्ध को न कहा जाए और पाकिस्तान के खिलाफ कोई लड़ाई न लड़ी जाए. पाकिस्तान आपका दुश्मन नहीं है. पाकिस्तान सिख लोगों और खालिस्तान के लिए मित्रवत देश है और रहेगा. एक बार जब हम पंजाब को आजाद कर लेंगे, उसके बाद पाकिस्तान हमारा पड़ोसी होगा.” पन्नू यहीं नहीं रुका, उसने कहा था कि ये न 1965 है और न ही 1971, ये 2025 है, भारतीय सेना में इतनी हिम्मत नहीं होने देंगे कि वो पंजाब पार करके पाकिस्तान पर हमला करे.”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पन्नू सन्नाटे में चला गया. अब एक बार फिर से उसने गीदड़भभकी दी है. पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल की तैनाती है, ताकि ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर आईएसआई का मोहरा बना पन्नू कोई गड़बड़ न कर पाए. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.