Breaking News Reports

गिरेगा ‘Elon’ बम, अमेरिकी पॉलिटिक्स में हाईवोल्टेज ड्रामा

अमेरिका को दोबारा ग्रेट बनाने चले डोनाल्ड ट्रंप और उनके मुख्य राजदार टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच तनाव और बढ़ गया है. ट्रंप प्रशासन छोड़ने के बाद मस्क, ट्रंप पर हावी होते दिख रहे हैं. विवाद यहां तक पहुंच गया है मस्क ने यौन अपराध से जुड़ा सालों से दबा रहस्य खोलने की धमकी दे डाली है. तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मस्क के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट और सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी. अमेरिका में ट्रंप और मस्क के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रंप का मजाक बनाते हुए कहा जा रहा है कि दोनों के बीच बांग्लादेश को डील करानी चाहिए.

बहुत बड़ा बम गिराने का समय आ गया है:एलन मस्क

एलन मस्क ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइलों में है, इसीलिए उन्हें जारी नहीं किया जा रहा है. मस्क ने एक्स पर लिखा “अब समय आ गया है कि बहुत बड़ा बम गिराया जाए, डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में हैं. यही असली कारण है कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है. आपका दिन शुभ हो, डीजेटी! इस पोस्ट को भविष्य के लिए मार्क कर लें, सच्चाई सामने आ जाएगी.”

अमेरिका में क्या है एपस्टीन मामला, जानिए

एपस्टीन फाइल मामला फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़ा है. अरबपति एपस्टीन, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी दोस्त माने जाने थे. जेफरी एपस्टीन यौन तस्करी का आरोप था. 

जेफरी एपस्टीन के शोषण और तस्करी नेटवर्क को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे ने इसी साल आत्महत्या कर ली थी.

फ्लोरिडा में रहने वाली गिफ्रे को जेफरी एपस्टीन ने साल 1999 से 2002 के बीच कई हाईप्रोफाइल लोगों के पास भेजा था. गिफ्रे ने बताया था कि उसे जिन बड़े लोगों के पास भेजा गया था,उनमें ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और फ्रांस के मॉडलिंग एजेंट जीन-ल्यूक ब्रनेल शामिल थे. 

एपस्टीन पर साल 2002- 2005 तक कई रेप के आरोप थे. साल 2019 में  एपस्टीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. एपस्टीन जेल में मृत पाए गए थे. इसी साल एपस्टीन फाइलों का एक हिस्सा जारी किया गया था. फाइल में फाइनेंसर और बाल यौन अपराधों और उसके हाई-प्रोफाइल सहयोगियों की जानकारी थी. 

ट्रंप ने दी मस्क के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट और सब्सिडी खत्म करने की धमकी 

मस्क और ट्रंप के बीच मामला उस वक्त तब और बढ़ गया जब ट्रंप ने मस्क को ये धमकी दी कि उन्हें मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क ने कहा, “मस्क की टेस्ला, स्पेसएक्स और स्टारलिंक जैसी अन्य कंपनियों से किए गए सरकारी अनुबंधों में कटौती कर देंगे. यही मेरे पास पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका है. इसके लिए वह अमेरिकी सरकार का उपयोग भी करेंगे. मुझे हैरानी है कि बाइडन ने ऐसा क्यों नहीं किया?”

विवाद के बाद स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को बंद करेगा

ट्रंप की धमकी के बाद एलन मस्क ने एलान किया कि “स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को बंद कर देगा.” ये वही ड्रैगन अंतरिक्षयान है, जिससे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स को सफलतापूर्वक धरती पर लाया गया था.

मस्क ने ट्रंप को बताया एहसानफरामोश, ट्रंप बोले, मस्क को आती है व्हाइट हाउस की याद

मस्क और ट्रंप के बीच खटपट तभी शुरु हो गई थी जब वो ट्रंप प्रशासन में थे. लेकिन तब दुनिया के सामने ये जुबानी जंग दबी हुई थी. लेकिन ट्रंप प्रशासन छोड़ने के बाद एलन मस्क ने ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ट्रंप ने वन बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध किया तो ट्रंप ने ये कहकर मस्क को और भड़का दिया कि उन्हें व्हाइट हाउस की याद आती है और वह ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं. 

ट्रंप के इस बयान से मस्क को मिर्ची लग गई. मस्क ने ये कह दिया कि अगर मैं नहीं होता तो ट्रंप चुनाव हार जाते. अब मस्क ने एपस्टीन का नाम लेकर ट्रंप को घेरा है.

ट्रंप और मस्क के बीच बढ़े इस विवाद से टेस्ला के शेयरों को तगड़ा झटका लगा है. पिछले 24 घंटे से कम वक्त में ही टेस्ला को करीब 150 बिलियन डॉलर की नुकसान हुआ है. 

दरअसल मस्क का विरोध जिस बिल को लेकर है, उस बिल में प्रावधान है कि जो कंपनियां 2009 से 2025 के बीच दो लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बेच चुके हैं, उन्हें छूट नहीं मिलेगी. यह सीधेतौर पर एलॉन मस्क की टेस्ला के लिए झटका है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.