Breaking News Conflict Geopolitics India-Pakistan Islamic Terrorism

जानते हैं आतंकियों के पीछे कौन, जर्मनी से आई आवाज

जर्मनी ने पहलगाम नरसंहार की निंदा करते हुए भारत के साथ प्रतिबद्धता जताई है. जर्मनी पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल से जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मजबूत समर्थन और एकजुटता का आश्वासन दिया है.

रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में जर्मनी पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान पर कड़ा बयान दिया है. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है तो पाकिस्तान आतंकी मशीन बना रहा है. पाकिस्तान में नेता नहीं सेना का नियंत्रण है. दुनिया में कोई आतंकवादी है वो या तो पाकिस्तान का है, या पाकिस्तान में ट्रेनिंग लिए हुए है.

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है जर्मनी: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने जर्मनी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल और विदेश मंत्री वेडफुल के बीच हुई मुलाकात पर बयान जारी किया. एमईए ने कहा, “वेडफुल ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हालिया मुलाकात को आगे बढ़ाते हुए, पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ जर्मनी की मजबूत एकजुटता दोहराई. दोनों पक्षों ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के उपायों पर भी चर्चा की और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्धता जताई.”

पाकिस्तान रुकेगा, तो हम रुकेगें, पाकिस्तान गोली चलाएगा तो हम कड़ा जवाब देंगे: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “जर्मनी ने आतंकवाद की खुले शब्दों में निंदा की है. पहलगाम हमला 22 अप्रैल को हुआ था. हमने 7 मई को हमला किया और आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया. अगर पाकिस्तान को बात करनी है, तो उसे सीधे हमसे बात करनी चाहिए. हमारा संदेश सख्त और सीधा था, अगर आप रुकेंगे, तो हम रुकेंगे. अगर आप गोली चलाएंगे, तो हम और कड़ा जवाब देंगे. ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल रुका हुआ है. यह खत्म नहीं हुआ है.”

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “बर्लिन में रहने वाले भारतीयों में बहुत उत्साह है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह सुनकर वे बहुत प्रभावित हैं. यही हमारे देश की एकता है जो यहां दिखाई देती है. हमारी जर्मनी की यात्रा बहुत अच्छी रही है. जर्मनी और भारत के बीच विकास का एक नया द्वार खुलने जा रहा है.”

आतंकवाद के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो आपके घर तक आएगा आतंकवाद: प्रियंका चतुर्वेदी

इस डेलिगेशन में शामिल शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मैं कहना चाहूंगी कि हमने अपने प्रवासियों की ताकत 6 देशों में देखी है. हमने बहुत से अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी थी.हमने यह नहीं कहा कि हम कोई मदद मांगने आए हैं बल्कि हम यह बताने आए हैं कि जो आतंकी माहौल हम इतने दशकों से सह रहे हैं, वह अब आपके घरों तक भी आएगा. यह भारत-पाकिस्तान की नहीं, आतंकवाद की बात है.”

भारत विकास की ओर अग्रसर, पाकिस्तान बना रहा आतंकी मशीन:भारतीय डेलिगेशन

बर्लिन पहुंचे भारतीय डेलिगेशन ने कहा, “भारत में हम कहां हैं और पाकिस्तान कहां हैं? भारत दुनिया में एक प्रमुख वैश्विक आईटी शक्ति बन गया है, भारत दुनिया की उभरती हुई अंतरिक्ष शक्ति बन गया है. यहां के स्टार्टअप अब वैश्विक स्तर पर पहचाने जाने लगे हैं, हमने समानता और न्याय के साथ डिजिटल परिवर्तन लाया है. वहीं पाकिस्तान आतंकी मशीनें बना रहा है. हमने कभी हमला नहीं किया, वे हमेशा युद्ध शुरू करने वाले लोग थे. ऐसा इसलिए है क्योंकि वे जनरलों के नियंत्रण में हैं, न कि राजनीतिक नेताओं के। जहां कहीं भी कोई आतंकवादी है, या तो वह पाकिस्तानी है या पाकिस्तान में प्रशिक्षित है.”

प्रवासी भारतीय चाहते हैं पीओके भारत का हिस्सा बने:भारतीय डेलिगेशन

भारतीय डेलिगेशन का हिस्सा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, “हमने जिन 6 देशों का दौरा किया, वहां के प्रवासी भारतीयों में काफी उत्साह है. उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा बनेगा. हमने जिन देशों का दौरा किया, उन सभी ने आतंकवाद की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े हैं.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.