Breaking News Geopolitics

मॉस्को में थरुर, फ्रेंच में आतंकिस्तान को लताड़ा

क्षेत्रीय स्थिरता और बिक्स के विस्तार पर मॉस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में जब शशि थरूर ने फ्रेंच में पाकिस्तान को लताड़ना शुरु किया तो हर कोई भौचक्का रह गया. रूसी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने फ्रेंच में मास्टर शशि थरूर ने का एक देश है जो आतंकियों को पनाह देता है, ट्रेनिंग देता है, उन्हें हथियार और फंडिंग देता है और वो देश पाकिस्तान है.

मॉस्को में थरूर ने की पाकिस्तान की ऐसी की तैसी

भारत की संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर रूस की डूमा संसद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रमुख लियोनिद स्लुत्सकी के साथ बैठक में शामिल हुए थे. शशि थरूर ने पाकिस्तान के चेहरे से नकाब उतारते हुए पाकिस्तान को क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा बताया है. शशि थरूर ने कहा, पाकिस्तान आतंकियों को पनाह और ट्रेनिंग देता है.

पाकिस्तान, भारत, तुर्किए के साथ एक सम्मेलन पर शशि थरूर ने रूसी चेयरमैन को सुनाया

रूसी चेयरमैन ने कार्यक्रम में कहा कि हमने पाकिस्तान, भारत, तुर्की के साथ एक सम्मेलन की योजना बनाई है. रूसी चेयरमैन के बयान पर शशि थरूर ने कहा, “अरे लेकिन पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह प्रदान करता है, उनके पास अपना मुख्यालय है. वे अपने देश में आतंकवादियों को प्रशिक्षित करते हैं. वे उन्हें फंड देते हैं, उन्हें हथियार देते हैं और उन्हें दूसरे देशों में भेजते हैं.”

ब्रिक्स के लिए पाकिस्तान का आवेदन, भारत करता है विरोध

पाकिस्तान भले ही ब्रिक्स का सदस्य नहीं है लेकिन पाकिस्तान ने औपचारिक तौर पर ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन किया है. रूस, ब्रिक्स में पाकिस्तान को शामिल करने के लिए सकारात्मक दिखता है, लेकिन भारत के विरोध के चलते पाकिस्तान के आवेदन को आगे नहीं बढ़ाया गया है. ब्रिक्स में किसी नए देश को शामिल करने का फैसला सर्वसम्मति से होता है. लेकिन भारत का कहना है कि आतंकवादियों को समर्थन करने वाले पाकिस्तान को ब्रिक्स में शामिल नहीं किया जा सकता है.  

थरूर ने रूस से पूछा, क्या यूक्रेन के साथ युद्ध का अंत नजर आता है?

रूस के अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रमुख लियोनिद स्लुत्सकी के साथ बैठक के दौरान थरूर ने रूस-यूक्रेन के युद्ध पर भी चर्चा की. स्लुत्सकी ने इस युद्ध के लिए यूक्रेन और जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया. जिस पर थरूर ने पूछा “क्या अब इस युद्ध का कोई अंत नजर आता है या यह अनिश्चितकाल तक चलेगा?”

लियोनिद स्लुत्सकी के साथ बातचीत के दौरान शशि थरूर लगातार धाराप्रवाह के साथ किसी एक्सपर्ट की तरह फ्रेंच बोल रहे थे, जिससे रूस अधिकारी भी हैरान थे. 

मॉस्को में सर्गेई लावरोव से थरूर की मुलाकात

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और शशि थरूर के बीच मॉस्को में गर्मजोशी से मुलाकात हुई है. सर्गेई लावरोव ने थरूर का स्वागत किया. शशि थरूर ने लावरोव के साथ फोटो शेयर करके लिखा पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0