टैरिफ वॉर को लेकर अमेरिका अलग-थलग क्या पड़ा, चीन ने अपना शक्ति प्रदर्शन शुरु कर दिया है. पहले एससीओ समिट में मोदी और पुतिन समेत करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की आगवानी की तो अब विक्ट्री परेड में शी जिनपिंग के एक तरफ पुतिन तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन बैठा दिखाई देगा.
शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक (31 अगस्त-1 सितंबर) में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चीन के तियानजिन पहुंचे थे, लेकिन सोमवार को वापस देश लौट आए थे. दरअसल, चीन ने अपनी इस विक्ट्री डे परेड को जापान के आक्रमण के खिलाफ मिली विजय के तौर पर दर्शाया है. भारत और जापान के बेहद करीबी संबंध रहे हैं. यही वजह है कि चीन की यात्रा से पहले पीएम मोदी जापान के दौरे पर गए थे (29-30 अगस्त).
विक्ट्री डे परेड में चीन की पीएलए आर्मी अपने आधुनिक हथियारों को भी प्रदर्शित करेंगी. सैन्य परेड के जरिए चीन अपनी बढ़ती सामरिक और सैन्य ताकत का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने करने जा रहा है. सैन्य परेड में चीन के आधुनिक लड़ाकू विमान, मिसाइल और मॉर्डन इलेक्ट्रॉनिक मिलिट्री हार्डवेयर शामिल होंगे. (https://x.com/RT_com/status/1962746443858424188)
3 सितंबर यानी बुधवार को द्वितीय विश्वयुद्ध की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बीजिंग के थियानमेन चौक पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुतिन और किम जोंग के अलावा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु समेत कुल 26 देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे. किम जोंग अपनी पारंपरिक ट्रेन से प्योंगयांग से बीजिंग पहुंच गया है. (https://x.com/Defense_Talks/status/1962887865144115395)
शी जिनपिंग के साथ विक्ट्री डे परेड में जिन देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे, वे इस प्रकार हैं:
- 1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- 2. उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन
- 3. कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी
- 4. वियतनाम के राष्ट्रपति लुओंग क्यूओंग
- 5. लाओस पीपुल्स क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव थोंगलौन सिसौलिथ
- 6. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो
- 7. मलेशिया के प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम
- 8. मंगोलिया के राष्ट्रपति उख्नागीन खुरेलसुख
- 9. पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ
- 10. नेपाल के प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली
- 11. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ु
- 12. कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव
- 13. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव
- 14. ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन
- 15. किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदर झापारोव
- 16. तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सेर्दार बर्दीमुहामेदोव
- 17. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको
- 18. अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव
- 19. आर्मेनिया के राष्ट्रपति वाहग्न खचातुरियन
- 20. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन
- 21. कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस सास्सौ
- 22. जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन नांगाग्वा
- 23. सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिच
- 24. स्लोवाकिया के प्रधान मंत्री रॉबर्ट फिको
- 25. क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रथम सचिव और गणराज्य के राष्ट्रपति मिगुएल डायज़-कैनल बर्मूडे
- 26. म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग