Acquisitions Breaking News India-Pakistan War

पाकिस्तानी को मिला F-16 अपग्रेड पैकेज, ट्रंप को सताया बेइज्जती का डर

ऑपरेशन सिंदूर में एफ-16 के मार गिराने जाने से बौखलाए अमेरिका ने अब पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लड़ाकू विमान (एफ-16) को अपग्रेड (उन्नत) बनाने का फैसला लिया है. इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को 686 मिलियन डॉलर का पैकेज देने का ऐलान किया है.

पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 के अपग्रेड के इस पैकेज को लेकर ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को सूचना दी है.

भारत ने मार गिराया था पाकिस्तानी एफ-16

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को एस-400 से मार गिराने का दावा किया था. इसकी पुष्टि खुद वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने की थी.

आसमान में मार गिराने जाने के साथ, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के जिन एयरबेस पर हवाई हमले किए थे, वहां खड़े एफ-16 लड़ाकू विमानों को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचा था.

80 के दशक में अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए थे एफ-16 जेट

80 के दशक में अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की खेप दी थी. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में मात खाने के बाद, अमेरिका को अपने फाइटर जेट की छवि ग्लोबल मार्केट में खराब होने के डर सता रहा है. यही वजह है कि अमेरिका ने एफ-16 को उन्नत बनाने का फैसला किया है ताकि पाकिस्तानी वायुसेना इन्हें वर्ष 2040 तक ऑपरेट कर सके.

इस अपग्रेड में एफ-16 के एवियोनिक्स से लेकर टेक्टिकल डाटा लिंक और बैटलफील्ड कम्युनिकेशन को अचूक बनाना शामिल है. साथ में अमेरिका, इन लड़ाकू विमानों से दागे जाने वाले 500-पाउंड बम भी पाकिस्तान को सप्लाई करेगा.

मुनीर से व्हाइट हाउस मे हुई थी सीक्रेट डील

माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी सेना प्रमुख ( अब चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज भी) असीम मुनीर के बीच व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी रेयर अर्थ मेटल्स और मिनरल्स को लेकर जो करार हुआ था, उसके बदले में अमेरिका ने एफ-16 को अपग्रेड करने का फैसला किया है.

अमेरिकी विदेश विभाग की डिफेंस सिक्योरिटी एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान को दिए जाने वाले पैकेज के लिए अमेरिकी सांसदों को 30 दिन के लिए समीक्षा का समय दिया गया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.