Breaking News Classified Indian-Subcontinent

भारत की गिरफ्त में अमेरिकी, डोवल-सर्जियो गोर की बैठक

सेंट्रल एशिया में भयंकर तनाव के बीच नई दिल्ली में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की है एनएसए अजीत डोवल से मुलाकात. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब एनआईए की कस्टडी में अमेरिकी हिटमैन मैथ्यू वैनडाइक आया है, जो म्यांमार में आतंकियों को सैन्य ट्रेनिंग दे रहा था.

शक है कि मैथ्यू वैनडाइक डीपस्टेट से जुड़ा हुआ है, और एक साजिश के तहत म्यांमार पंहुचा था. ये वो अमेरिकी शख्स है जो दुनिया भर में होने वाले सशस्त्र संघर्षों में पहुंच जाता है, चाहे वो लीबिया हो या फिर रूस-यूक्रेन वॉर.

हालांकि सर्जियो गोर ने बताया है कि उन्होंने अजीत डोवल से क्षेत्रीय सुरक्षा, इंडो-पैसिफिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की है. लेकिन अचानक से सर्जियो गोर को अजीत डोवल के पास पहुंचना, मैथ्यू वैनडाइक से जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने मैथ्यू के बारे में एनआईए को बताया था और खुफिया एजेंसियों को इस हिटमैन के बारे में रूसी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी थी.

इंडो पैसेफिक और अंतर्राष्ट्रीय हालात पर भारतीय एनएसए से चर्चा: सर्जियो गोर

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि उन्होंने बुधवार को एनएसए अजीत डोवल से मुलाकात की है. सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल के साथ एक बेहद सार्थक बैठक संपन्न हुई, इसमें महत्वपूर्ण सुरक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है.”

एनआईए के शिकंजे में अमेरिकी नागरिक, दे रहा था आतंकियों को ट्रेनिंग

भारत ने अमेरिका के सबसे बड़े हिटमैन को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की है. ये वो हिटमैन है, जो म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों को ड्रोन ट्रेनिंग दे रहा था. मैथ्यू वैनडाइक नाम का ये शख्स कॉन्फिलिक्ट रिपोर्टिंग से लेकर वॉर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले पत्रकारिता की आड़ में ये शख्स म्यांमार बॉर्डर पहुंच गया और वहां आतंकियों को ड्रोन ट्रेनिंग देने लगा. जिन आतंकियों को ये ट्रेनिंग दे रहा था, वो वही ग्रुप है जो नॉर्थ ईस्ट भारत के उग्रवादी संगठनों के संपर्क में रहते हैं और मणिपुर जैसे राज्यों में अराजकता और हिंसा फैलाकर राज्य को अशांत बनाते हैं. एजेंसियों को आशंका है कि म्यांमार के ड्रोन ट्रेनिंग लिए आतंकी संगठन मणिपुर जैसे राज्यों में ड्रोन अटैक का बड़ा खतरा बन सकते थे.

मैथ्यू वैनडाइक अमेरिका की सन ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल (एसओआईएल) नाम की संस्था चलाता है. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य, उन आतंकी और मिलिशिया संगठनों को ट्रेनिंग देना है, जो अमेरिका के दुश्मन या फिर ऐसी सरकारों के खिलाफ उग्रवादी कार्यों में लिप्त रहते हैं, जिनकी अमेरिका से नहीं बनती है.

कॉन्फिलिक्ट रिपोर्टिंग से लेकर वॉर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले पत्रकार के तौर पर भी मैथ्यू को जाना जाता था. लेकिन बाद में मैथ्यू को सीरिया से लेकर लीबिया में कर्नल गद्दाफी के खिलाफ विद्रोह में मदद करने के लिए जाना जाने लगा.  

एनआईए ने भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों की सूचना पर मैथ्यू के अलावा 06 यूक्रेनी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है. मैथ्यू को कोलकाता एयरपोर्ट और बाकी यूक्रेनी नागरिकों को दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट से धर-दबोचा. ऐसा कहा जा रहा है कि रूस की खुफिया एजेंसी ने भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को मैथ्यू की टिप-ऑफ दे थी.

ईरान युद्ध में दुनिया से मदद मांग रहे हैं ट्रंप

अजीत डोवल और सर्जियो गोर के बीच मुलाकात की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि ईरान के साथ भारत डायरेक्ट संपर्क में है. वहीं भारत के जहाज भी बेरोकटोक होर्मुज की खाड़ी से आ रहे हैं. खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची में कई राउंड बातचीत हो चुकी है, वो भी तब जब ईरान में नेताओं से संपर्क मुश्किल है.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो देशों से नाराज हैं, क्योंकि अमेरिका चाहता है कि होर्मुज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यूरोपीय देश सामने आएं. लेकिन ट्रंप को अपेक्षित मदद नहीं मिल पाई है.

दुनिया में मांग उठने लगी है कि भारत वो देश है जो मिडिल ईस्ट में भड़के युद्ध को शांत करवा सकता है. एक्सपर्ट मानते हैं कि अजीत डोवल और सर्जियो गोर के बीच ईरान मुद्दे पर भी कई अहम बातचीत हुई होगी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.