Breaking News Classified Indo-Pacific Reports

गायब हो रहे अमेरिकी न्यूक्लियर वैज्ञानिक, ईरान-चीन-रूस पर शक

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच हुए एक खुलासे से अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है. अमेरिका में एक-एक करके टॉप साइंटिस्ट गायब हो रहे हैं या फिर मार दिए जा रहे हैं. किसी का शव बरामद हो रहा है, तो कोई दफ्तर से घर के बीच उठा लिया जा रहा है.

एक एक करके तकरीबन 10 वैज्ञानिक जो न्यूक्लियर, एयरोस्पेस, रक्षा अनुसंधान या फिर फिजिक्स से जुड़े हुए थे, जिन्हें रणनीतिक तौर से अहम मना जाता है, उनके साथ ये अनहोनी हुई है. गायब हुए वैज्ञानिकों में वायुसेना के मेजर जनरल विलियम मैक्कलैंड भी शामिल हैं, जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैज्ञानिकों के मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दे हैं. लेकिन अमेरिका की जांच और खुफिया एजेंसी के लिए वैज्ञानिकों की हत्या और गुमशुदगी एक पहेली बन गई है.

अमेरिकी वैज्ञानिकों के खिलाफ बड़ी साजिश: अमेरिकी सांसद

अमेरिका के सांसद एरिक बर्लिसन के दावे ने सनसनी फैला दी है. बर्लिसन के मुताबिक अमेरिका के कुछ वैज्ञानिक गायब हो रहे हैं. जिनके बारे में कोई सुराग नहीं है. वो बार-बार इस बात पर ध्यान दिला रहे हैं कि अमेरिकी वैज्ञानिकों के खिलाफ एक बड़ी साजिश हो रही है. एरिक ने इसके पीछे ईरान-रूस-चीन पर शक जताया है.

बर्लिसन ने कहा, “ मैं काफी समय से कुछ वैज्ञानिकों के लापता होने की घटनाओं की ओर ध्यान दिला रहा हूं. सांसद ने तर्क दिया कि वैज्ञानिकों के साथ हुई घटनाएं लगभग निश्चित रूप से गोपनीय एयरोस्पेस, डिफेंस और यूएफओ संबंधी जानकारी तक उनकी पहुंच से जुड़ा है और इसमें चीन, रूस या ईरान के लोगों का हाथ हो सकता है.”

अमेरिकी सांसद ने गायब हुए वायुसेना के मेजर जनरल विलियम मैक्कलैंड को लेकर दावा किया है कि “मैक्कलैंड ने यूएफओ पर अपने रिसर्च के संबंध में उनसे दो बार संपर्क करने की कोशिश की थी. लेकिन इसी साल फरवरी में संदिग्ध परिस्थियों में मेजर जनरल गायब हो गए.”

सांसद ने एक इंटरव्यू में कहा, “क्या यह महज एक संयोग है, इसलिए हमें इसकी जांच करनी होगी. हमें अपने देश के टॉप इन्वेस्टिगेटर्स, एफबीआई और हर एजेंसी को इस मामले की जांच करने के लिए कहना होगा.”

न्यूक्लियर साइंटिस्ट से लेकर नासा तक के ये वैज्ञानिक, जिनकी हत्या, या गायब

  • फरवरी 2026, एयरफोर्स रिसर्च लैब के कमांडर गायब

इसी साल फरवरी में एक प्रमुख मामला विलियम नील मैक्कलैंड की गुमशुदगी का है. मैक्कलैंड एयर फोर्स रिसर्च लेबोरेटरी के पूर्व कमांडर हैं. उन्हें इस वर्ष न्यू मैक्सिको में अपने घर से गायब बताया गया था, जब उन्होंने अपनी व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे फोन और चश्मा छोड़ दिया था. मैक्कलैंड ने उच्चस्तरीय संवेदनशील कार्यक्रमों पर काम किया था और उनका संबंध लॉस अलामोस नेशनल लेबोरेटरी से था, जो परमाणु हथियार अनुसंधान का एक प्रमुख केंद्र है.

  • फरवरी 2026, कार्ल ग्रिलमायर की हत्या

कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलिफोर्निया टेक्नोलॉजी) में खगोल भौतिक साइंटिस्ट कार्ल की उनके घर में गोली मारकर हत्या की गई. कार्ल टॉप वैज्ञानिक थे, जिन्होंने नासा के साथ मिलकर काम किया था और बाह्य ग्रहों के आसपास पानी की खोज की थी.

  • दिसंबर 2025, न्यूक्लियर साइंटिस की हत्या

न्यूक्लियर वैज्ञानिक  और एमआईटी के प्रोफेसर नूनो लौरेइरो की 15 दिसंबर 2025 को बोस्टन के पास उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रोफेसर नूनो बेहद गंभीर और संवेदनशील सीक्रेट विषयों पर काम कर रहे थे.

  • दिसंबर 2025, रिसर्चर जेसन की संदिग्ध मौत

नोवार्टिस के रिसर्चर जेसन थॉमस 12 दिसंबर 2025 को लापता हो गए. जब कई घंटों तक जेसन नहीं लौटे तो परिवार की शिकायत पर पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन किया. जेसन का शव गुमशुदगी के तकरीबन 03 महीने बाद 17 मार्च 2026 को मैसाचुसेट्स की एक झील से बरामद किया गया.

  • अगस्त 2025, अमेरिकी न्यूक्लियर हथियारों से जुड़ा ठेकेदार गायब

सरकारी ठेकेदार स्टीवन गार्सिया भी गायब. गार्सिया को आखिरी बार 28 अगस्त 2025 को अल्बुकर्क स्थित अपने घर से निकलते हुए देखा गया था. गार्सिया ने कंसास सिटी नेशनल सिक्योरिटी कैंपस में संपदा संरक्षक के रूप में काम किया, जो परमाणु हथियारों के लिए गैर-परमाणु घटकों का निर्माण करता है.

  • जून 2025, राष्ट्रीय लेबोरेटरी की स्टाफ गायब

मेलिसा कैसियस 26 जून 2025 को अपने घर से लापता हो गईं. कैसियस लॉस अलामोस राष्ट्रीय लेबोरेटरी में प्रशासनिक सहायक थीं.

जून में ही मोनिका जैसिंटो रेजा जेपीएल की कर्मचारी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं. मोनिका को आखिरी बार 22 जून, 2025 को देखा गया था.

  • मई 2025 में राष्ट्रीय प्रयोगशाला का कर्मचारी लापता

लॉस अलामोस जो कि अमेरिका की राष्ट्रीय प्रयोगशाला है, वहां के पूर्व कर्मचारी एंथनी चावेज 4 मई 2025 को लापता हो गए. उन्हें आखिरी बार, पैदल घर से निकलते हुए देखा गया था.

  • जुलाई 2024 नासा के रिसर्चर की संदिग्ध मौत

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के रिसर्चर फ्रैंक माइवाल्ड (61) का 4 जुलाई 2024 को लॉस एंजिलिस में निधन हो गया. माइवाल्ड के निधन के कारण को संदिग्ध माना जा रहा है.

ट्रंप ने वैज्ञानिकों का गायब होना गंभीर मामला माना, व्हाइट हाउस सक्रिय

वैज्ञानिकों की हत्या और गुमशुदगी के मामले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गंभीर माना है. ट्रंप ने सीआईए और एफबीआई को जांच तेज करने के लिए कहा है.

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि “जिन वैज्ञानिकों के लापता होने या मौत की खबरें आई हैं, उनमें से कुछ बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति थे. आने वाले दिनों में उन्हें इन मामलों के बारे में और जानकारी मिलेगी और पता चलेगा कि क्या इनके बीच कोई संबंध हो सकता है.”

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, कि “प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों और एफबीआई के साथ मिलकर सभी मामलों की समीक्षा करने और उनमें मौजूद संभावित समानताओं की पहचान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है.”

लेविट ने कहा, “इस प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, और व्हाइट हाउस पूरी नजर बनाए हुए है.”

एफबीआई और सीआईए के छूटे पसीने

वैज्ञानिकों के गायब होने की जांच शुरु कर दी गई है. एफबीआई पता लगा रही है कि क्या वैज्ञानिकों के गायब होने में एकदूसरे से कोई संबंध है, या ये सिर्फ एक संयोग हैं. कई लोगों से पूछताछ की जा रही है, तो सीसीटीवी जैसे सबूतों को भी जब्त किया गया है. लेकिन वैज्ञानिकों के साथ हो रही घटनाओं से बाकी वैज्ञानिकों में भी दहशत है.

भौतिक विज्ञानी और विज्ञान संचारक मिचियो काकू ने कहा कि “संवेदनशील अनुसंधान तक पहुंच रखने वाले व्यक्तियों के मामलों का एकत्रित होना असामान्य है और इसे सरकारी एजेंसियों द्वारा गहराई से जांचने की आवश्यकता है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.