Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

न कुछ भूलेंगे न माफ करेंगे, IAF का ऑपरेशन सिंदूर पर कड़ा संदेश

अपने दम पर पाकिस्तान में हाहाकार मचा देने वाली भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर न भूलने और न माफ करने वाले संकल्प को दोहराया है. एक वीडियो साझा करके वायुसेना ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि ये नया भारत है, दुश्मनों को घर में घुसकर मारता है और पाताल से भी ढूंढ-ढूंढकर सबक सिखाता है.

वायुसेना के रुख से साफ है कि भारत की नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है और अगर पाकिस्तान ने भारत को ओर आंख दिखाई तो हश्र वही होगा जो ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था.

खास बात ये है कि भारतीय वायुसेना ने 06-07 मई की रात को ठीक उसी समय ये वीडियो पोस्ट किया है, जिस वक्त पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया था और रफाल (राफेल) लड़ाकू विमानों ने जैश-लश्कर के आतंकियों पर एयरस्ट्राइक करके हड़कंप मचा दिया था.

भारतीय वायुसेना ने दिखाया शौर्य, दी पाकिस्तान को चेतावनी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो को जारी करते हुए वायुसेना ने लिखा, “इंडिया फॉरगेट्स नथिंग, इंडिया फॉरगिव नथिंग.”

वायुसेना ने 1 मिनट 28 सेकंड का यह वीडियो देर रात ठीक 1 बजकर 05 मिनट पर एक्स पर पोस्ट किया. पिछले साल 6-7 मई की रात को 1 बजकर 5 मिनट को ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू हुआ था.

वायुसेना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह बयान है, जिसमें उन्होंने आतंकियों और उनके आकाओं को चेतावनी दी थी. इस वीडियो में दिखाया गया है कि 22 अप्रैल 2025 हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत और भारतीय सेना ने कैसे ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी की और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को ढेर कर दिया. इस वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और उसके सैन्य ठिकानों की तबाही की तस्वीर भी दिखाई गई है.

ऑपरेशन सिंदूर के प्रहार के वो 22 मिनट

भारतीय वायुसेना ने पिछले साल 06-07 मई की रात 1 बजकर 05 मिनट पर पाकिस्तान पर जो पहली एयरस्ट्राइक की तकरीबन 22 मिनट तक चली थी. इसमें ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइल से आतंकी अड्डों को नामोनिशान मिटा दिया था, चाहे वो जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय बहावलपुर हो या लश्कर ए तैयबा का आतंकी सेंटर मुरीदके हो.

वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में बने 9 आतंकी ठिकानों पर वायुसेना ने बमबारी की थी और 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर अपने रिश्तेदारों और आतंकियों की मौत के बाद आंसू बहाता दिखा था.

इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कोशिश की, लेकिन भारत ने पलटकर पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया कि उसकी हालत खराब हो गई. भारतीय मिसाइलें और ड्रोन पाकिस्तान के न्यूक्लियर साइट्स वाले किराना हिल्स तक पहुंच गई थीं.

भारतीय सेना से पाकिस्तान 4 दिन तक उलझने की कोशिश करता रहा, लेकिन न तो चाइनीज एयर डिफेंस सिस्टम काम आया और न ही तुर्किए के ड्रोन. भारत ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया. बाद में मजबूर होकर पाकिस्तान अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों के चरणों में जा गिरा और मध्यस्थता की मांग करने लगा.

लेकिन भारत ने किसी भी देश की मध्यस्थता और पाकिस्तान सरकार से संवाद का इनकार कर दिया. जिसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने सीजफायर का अनुरोध किया. पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत ने 10 मई को सीजफायर की घोषणा कर दी. ये कहते हुए कि ऑपरेशन सिंदूर पॉज़ किया गया है, खत्म नहीं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *