Breaking News Russia-Ukraine War

मॉस्को के बाद बेलारूस की बारी, Zelensky के हौंसले बुलंद

रूस-यूक्रेन युद्ध और बढ़ने वाला है, क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के मित्र-देश बेलारूस को बॉर्डर से मिसाइल हटाने की धमकी दी है. जेलेंस्की ने 07 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए बेलारूस से दो टूक कहा है कि अगर एक हफ्ते तक यूक्रेनी बॉर्डर से रूसी मिसाइल नहीं हटाई तो यूक्रेन हमला कर देगा.

यूक्रेन जंग के शुरुआत यानी फरवरी 2022 से बेलारूस ऐसा देश है जो रूस के साथ खड़ा रहा है. बेलारूस के राष्ट्रपति (तानाशाह) लुकाशेंको की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तगड़ी दोस्ती है. अक्सर लुकाशेंको को मॉस्को में क्रेमलिन यानी रूसी राष्ट्रपति के ऑफिस में देखा जाता है. दोनों देशों की सेनाएं, एक साथ मिलिट्री एक्सरसाइज करती हैं. लेकिन अब नजदीकियों से यूक्रेन को दिक्कत है.

बेलारूस से हटे रूसी मिसाइल, नहीं तो यूक्रेन करेगा हमला: जेलेंस्की

यूरोप में जी-7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे जेलेंस्की ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ कहा कि यूक्रेन से सटी बेलारूस के बॉर्डर पर रूसी मिसाइल तैनात हैं. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि इन मिसाइलों से यूक्रेन के मासूम लोगों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

ज़ेलेंस्की ने लुकाशेंको से कहा कि बेलारूस के पास एक हफ़्ता है मिसाइल गाइडेंस सिस्टम को हटाने के लिए जिन्हें वह रूस को यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल करने देता है. वरना “हम खुद उन्हें हटा देंगे.” 

ड्रोन अटैक सह नहीं पाएंगे: बेलारूस

पूरी दुनिया पुतिन और लुकाशेंको की मित्रता के बारे में जानती है. दोनों राष्ट्राध्यक्षों में गहरा याराना है. 04 साल पहले जब रूस-यूक्रेन में युद्ध शुरु हुआ तो बेलारूस ने रूस का साथ देना पसंद किया.

रूस ने यूक्रेन से सटे बेलारूस के बॉर्डर पर अपनी बैलिस्टिक मिसाइल तैनात कर रखी हैं. इनमें न्यूक्लियर मिसाइल भी शामिल हैं.

जेलेंस्की की धमकी से पहले पिछले हफ्ते बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने जेलेंस्की से माफी मांगी थी और अपील की थी कि “बेलारूस पर ड्रोन अटैक ना करे. अगर ऐसा हुआ तो बेलारूस की अर्थव्यवस्था सहन नहीं कर पाएगी.”

रूस-यूक्रेन में जंग भयंकर, रिफाइनरी हमले का बदला लेने को तैयार मॉस्को

पिछले एक हफ्ते से रूस-यूक्रेन जंग एक बार फिर बेहद भीषण हो गई है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 60 मिसाइलों से हमला किया तो पलटकर यूक्रेन ने रूसी राजधानी मॉस्को में 48 घंटे के भीतर दो बड़ी रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक कर दिया. ऐसे में मॉस्को में अफरातफरी का माहौल है. माना जा रहा है कि रूस इन हमलों का बदला जरूर लेगा.

शांति-प्रयासों के बावजूद, पिछले चार साल से रूस-यू्क्रेन जंग जारी है. शुक्रवार को करीब एक दर्जन यूरोपीय देशों ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को करीब 04 बिलियन डॉलर के हथियार और दूसरी सहायता देने का ऐलान किया था. जी-7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान जंग खत्म होने के बाद यूक्रेन का रूख किया जाएगा–एक बार फिर शांति के लिए.                                                                                                                                          

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *