Breaking News Reports Russia-Ukraine War

मॉस्को के रेस्टोरेंट में सुसाइड अटैक, Aerospace चीफ था निशाने पर

यूक्रेन से चल रहे घमासान के बीच, रूस की राजधानी मॉस्को में एक इटालियन रेस्टोरेंट में सुसाइड अटैक में तीन लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मारे जाने वाले लोगों में महिला आत्मघाती हमलावर भी शामिल है. हमले के दौरान, सेंट्रल मॉस्को के इस लग्जरी रेस्त्रा में रशियन एयरोस्पेस के चीफ अलेक्जेंडर चायको के 55वें बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम म़ॉस्को के बल्जी-रोसो रेस्टोरेंट में एक महिला ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की. उस वक्त, रूसी वायुसेना प्रमुख कर्नल-जनरल चायको भी अपने मेहमानों के साथ रेस्त्रां में मौजूद थे. जन्मदिन के सेलेब्रेशन के लिए पूरे रेस्टोरेंट को बुक किया गया था. माना जा रहा है कि इस दौरान रेस्टोरेंट में रूसी वायुसेना के टॉप कमांडर्स सहित मॉस्को की हाई-प्रोफाइल शख्सियत वहां मौजूद थीं.

आत्मघाती महिला ने रेस्टोरेंट में घुसने के दौरान किया आईईडी ब्लास्ट

हमले की सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 8 बजे एक महिला ने रेस्टोरेंट में दाखिल होने की कोशिश की. अनधिकृत एंट्री के चलते, रेस्टोरेंट के गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को बर्थडे पार्टी में दाखिल होने से रोक दिया. ऐसे में महिला ने साथ लाए आईईडी-बम को रेस्त्रां के गेट पर डेटोनेट कर दिया.

बम ब्लास्ट में आत्मघाती महिला सहित सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत हो गई. हमले में रेस्टोरेंट के एक गेस्ट की भी जान चली गई. हालांकि, तीसरे मृतक की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है.

हमला इतना जोर था कि आत्मघाती महिला का हाथ रेस्टोरेंट के बाहर मेन सड़क पर आकर गिरा. ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला ने बम को अपने हाथ से डेटोनेट किया था. रेस्टोरेंट और आस-पास के दूसरे रेस्टोरेंट में लगे कैमरों से बम धमाके की वीडियो कैद हो गई हैं. इससे पता लगता है कि हमला कितना जोर का था.

यूक्रेन की तरफ घूमी शक की सुई

सुसाइड अटैक करने वाली महिला की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि उसका संबंध यूक्रेन से हो सकता है. क्योंकि यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसी ने पहले भी रूस के कई टॉप मिलिट्री कमांडर्स को मॉस्को में आईईडी अटैक के जरिए मौत के घाट उतारा है. रूस की एंटी-टेरर कमेटी ने घटना को आतंकी हमला करार दिया है. कमेटी के मुताबिक, हमले के लिए एक क्रूड (देशी) आईईडी का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन हमले को घातक बनाने के लिए उसमें मेटल के शार्पनेल भरे गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान किया जा सके.

शनिवार के हमले से पहले रूसी सेना की कैमिकल एंड बायोलॉजिकल विंग के प्रमुख को भी अपने घर के बाहर स्कूटर में लगी आईईडी के जरिए मौत के घाट उतारा गया था. यहां तक की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की एक कार में भी आईईडी प्लांट करने की कोशिश की गई थी. लेकिन उस दिन किसी कार्यक्रम में देरी हो जाने के चलते पुतिन को अपनी कार में बैठने में देरी हो गई थी. ऐसे में काफिले की कार में हुए धमाके के बावजूद पुतिन की जान बच गई थी. (https://thefinalassault.com/top-russian-general-who-exposed-biolabs-killed-in-ied-blast-in-moscow/)

पुतिन के राजनीतिक-गुरु माने जाने वाले रूसी दार्शनिक अलेक्जेंडर दुगिन की कार में भी धमाके के जरिए जान लेनी कोशिश की जा चुकी है. हालांकि, हमले में दुगिन की जान बाल बाल बट गई थी लेकिन बेटी दारिया को हमले में खोना पड़ा था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.