Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

जेलेंस्की को रोकने के लिए यूरोप जरूरी, पुतिन-ट्रंप को आखिर आई समझ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात के बाद यूरोप में हलचल बढ़ी हुई है. इन हलचल के बीच ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक बुलाई है. चीन में पुतिन-जिनपिंग से मीटिंग के बाद ट्रंप ने यूरोप के बड़े नेताओं से फोन पर बात की है. ट्रंप के सलाहकार और दामाद जेरेड कुशनर से इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति जल्द ही यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

ट्रंप ने यूरोपीयन लीडर्स ने बात की, यूक्रेन पर एक बड़ी बैठक बुलाई: जेरेड कुशनर

अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर की मानें तो, ट्रंप ने यूरोप के उन नेताओं से बात की है जो बर्लिन में एक मीटिंग में शामिल थे. हालांकि, जेरेड कुशनर ने अभी ये नहीं बताया कि ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से क्या बात की.

आपको बता दें कि बर्लिन में चीन में त्रिपक्षीय सम्मेलन के फौरन बाद 20 नवंबर को, जर्मनी की राजधानी बर्लिन में “राज्यों के स्वैच्छिक गठबंधन” शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ, जो अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद्र बिंदु बन गया. जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम की सह-अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में यूरोप के 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे. खुद जेरेड कुशनर और ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी इस बैठक में शामिल हुए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी सम्मेलन में मौजूद रहे.

जेरेड कुशनर ने बताया कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग से वार्ता करने के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यूरोपीय सहयोगियों की एक मीटिंग बुलाई है.

कहा जा रहा है कि ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से कहा कि “पुतिन के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही और आर्थिक व मानवीय नुकसान को देखते हुए पुतिन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं.”   

ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही यूरोपीय वित्तीय और सैन्य सहायता पर भी सवाल उठाते हुए नसीहत दी कि कि “युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, जिससे यूरोप पैसा और जानें बचा सकता है.”

यूक्रेन के साथ लामबंद यूरोपीय नेता, दिया कड़ा संदेश

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्ति पर संशय बढ़ा हुआ है. बर्लिन सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संघर्ष को समाप्त करने की शांति प्रक्रिया में यूरोप की अहम भूमिका पर जोर दिया गया. यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने कड़ा संदेश देते हुए कहा, अमेरिका, रूस और चीन – के नेता कीव या यूरोपीय देशों की भागीदारी के बिना यूक्रेन के भविष्य के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकते हैं.

दरअसल अमेरिका, रूस और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों से यूरोप और यूक्रेन में यह चिंता बढ़ गई है कि महाशक्तियां बिना यूरोप को शामिल किए यूक्रेन के भविष्य पर फैसला ले सकती हैं.

यूरोप का मानना है कि यूक्रेन को निरंतर सैन्य और वित्तीय सहायता देने तथा भविष्य के आक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा गारंटी दी जानी चाहिए.

टीम यूक्रेन और टीम यूक्रेन एक साथ रहे: जर्मन चांसलर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बर्लिन में जोर दिया कि यूक्रेन को मजबूती से टिके रहना होगा और रूस की ओर से शांति के कोई ठोस संकेत नहीं दिख रहे हैं.

जर्मन चांसलर ने साफतौर पर कहा, टीम यूरोप’ और ‘टीम यूक्रेन’ के साथ रहें और वास्तविक शांति के लिए मिलकर काम करें.

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा-“यूरोप का यूक्रेन को समर्थन युद्ध लंबा खींचने के लिए नहीं, बल्कि इसे समाप्त करने के लिए है, और किसी भी शांति प्रक्रिया में यूरोप की भूमिका अनिवार्य होनी चाहिए.”

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन मिशल सहित कई यूरोपीय नेताओं ने पुतिन की शांति इच्छा को लेकर ट्रंप के आकलन पर संदेह जताया है.

यूरोप के नेताओं का मानना है कि ट्रंप, पुतिन को ठीक से पहचान नहीं पा रहे. और भविष्य में रूस से वेस्ट को सिर्फ धोखा मिलेगा.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.