Breaking News Geopolitics India-Pakistan

SCO के वास्ते, पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली में

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार कोई पाकिस्तानी मंत्री नई दिल्ली पहुंचा है. पाकिस्तानी मंत्री को भारत बुलाने पर सियासत तेज है और विपक्ष पूछ रहा है कि आखिर भारत को हाथ काटने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री को राजधानी दिल्ली में क्यों बुलाया गया है.

20 से 22 नवंबर तक होने वाले ‘ एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम’ कार्यक्रम में पाकिस्तान की टीम भी शामिल हुई है. मीटिंग में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक नई दिल्ली पहुंच गए हैं. मुसादिक एससीओ के इस फोरम में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं.

विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि भारत में खून बहाने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के मंत्री का आवाभगत क्यों किया जा रहा. वहीं सरकार के पाकिस्तान को लेकर स्टैंड क्लीयर है. जब पाकिस्तानी मंत्री नई दिल्ली पहुंचे तो कोई भी सीनियर मंत्री या अधिकारी ने रिसीव नहीं किया, पाकिस्तानी दूतावास के लोग ही मुसादिक मलिक को रिसीव करने पहुंचे.

पाकिस्तानी मंत्री को मोदी सरकार ने क्यों बुलाया: कांग्रेस

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने लिखा, “मोदी सरकार के न्योते पर पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक भारत आ गया है. मुसादिक लगातार भारत को धमकाता रहा है. कभी हाथ काटने की धमकी देता है, कभी खून बहाने की. एक तरफ पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है,  भारतीयों की हत्या करवा रहा है. दूसरी तरफ मोदी सरकार भारत से नफरत करने वाले पाकिस्तानी मंत्री की आवभगत में लगी है. बिरयानी और कबाब खिलाने की तैयारी है. ये देश और देशवासियों के साथ गद्दारी है. मोदी सरकार को ये नहीं करना चाहिए था. जब तक पाकिस्तान आतंक पर पूरी तरह ब्रेक नहीं लगाता, उससे कोई बात नहीं होनी चाहिए.”

भारत के किसी अफसर ने नहीं किया मुसादिक को रिसीव

मलिक के दिल्ली पहुंचने के साथ ही ये दौरा चर्चा में है क्योंकि उनका स्वागत करने के लिए भारत की ओर से कोई अफसर नहीं पहुंचा. पाकिस्तान के एक्सपर्ट ने गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया में लिखा है, “साल 2023 और मई 2025 के टकराव के बाद से मुसादिक मलिक भारत जाने वाले पहले पाकिस्तानी मंत्री हैं. एससीओ बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे मलिक के स्वागत के लिए भारत ने किसी अधिकारी को नहीं भेजा. उनका स्वागत पाकिस्तानी चार्ज डी अफेयर्स साद वाराइच ने किया.”

हालांकि  वहां भारत के अंडर सेक्रेटरी मौजूद थे. दूसरे देशों के प्रतिनिधियों के लिए भी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था. 

आपको बता दें कि मुसादिक मलिक तीन साल बाद भारत आने वाले पहले पाकिस्तानी मंत्री हैं. अप्रैल 2025 में पहलगाम अटैक के बाद मई 2025 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पाकिस्तान को सबक सिखाया था. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने के बाद भारत ने एक्शन रोक दिया था.

सिंधु जल संधि रोकने पर भारत के खिलाफ दिया भड़काऊ बयान

पाकिस्तान पीएमएल एन के नेता और मंत्री मुसादिक मलिक उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने सिंधु जल संधि रोके जाने पर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था. जून में एक कार्यक्रम के दौरान मुसादिक ने कहा था कि “जो भी पाकिस्तान के पानी को हाथ लगाएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे.” जिसका वीडियो वायरल हुआ था.ट

लेकिन एससीओ बैठक के वास्ते पाकिस्तानी मंत्री भारत में मौजूद हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.