Breaking News Indo-Pacific Reports

चीन-बांग्लादेश गठजोड़ का भंडाफोड़, इंडोनेशिया ने धरा बारूद भरा जहाज

क्या चीन की मदद से बांग्लादेश गुपचुप तरीके से बना रहा है मिसाइल. या बांग्लादेश में किसी और देश के लिए की जा रही थी खतरनाक केमिकल की सप्लाई. ये सवाल इसलिए क्योंकि इंडोनेशियन नेवी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक जहाज से 405 टन खतरनाक केमिकल पकड़ा है, जिससे बनाई जा सकती थीं 100 से ज्यादा मिसाइल.

एक सीक्रेट सूचना के बाद इंडोनेशियाई नौसेना ने बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट जा रहे एक चीनी जहाज को जब्त किया, जांच की गई तो जहाज में 405 टन सोडियम परक्लोरेट मिला है, जिसका इस्तेमाल विस्फोटक, रॉकेट या फिर मिसाइल तैयार करने में किया जाता है.

इंडोनेशिया ने सारा सामान जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. (https://www.instagram.com/reel/DgEpp9SRmEz/?cnvx=MTZqNDB5MXFodGdncQ==)

इंडोनेशियाई नौसेना ने पकड़ा मिसाइल बनाने वाला खतरनाक केमिकल

इंडोनेशियाई नौसेना ने समुद्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘एमवी स्टार लाइन’ जहाज से 405 टन खतरनाक सोडियम परक्लोरेट जब्त किया है. करीब दो हफ्ते पहले इंडोनेशिया के तटीय जल क्षेत्र बेवलावान में पकड़ा गया. ‘एमवी स्टार लाइन’ नाम का ये जहाज चीन से बांग्लादेश जा रहा था. इस जहाज की इंडोनेशिया के बेलावान इलाके के पास समुद्र में रोककर तलाशी ली गई और यह भारी मात्रा में सोडियम परक्लोरेट केमिकल जब्त किया गया. जब्त किया गया रसायन एक शक्तिशाली ऑक्सीडाइजिंग रसायन है, जिसका इस्तेमाल औद्योगिक प्रक्रियाओं और विस्फोटक बनाने में किया जाता है. सोडियम परक्लोरेट से खासतौर से रॉकेट प्रोपेलेंट और विस्फोटकों वाली मिसाइलें तैयार की जा सकती थीं.

इंडोनेशियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी रियर एडमिरल डेनी सेप्टियाना ने प्रेसकॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले का खुलासा किया है.

100 मिसाइलें बनाई जा सकती थीं: इंडोनेशियाई अधिकारी

एमवी स्टार लाइन नाम का यह जहाज 12 सितंबर को चीन के लियानयुनगांग से चला था. इंडोनेशियाई नौसेना ने इसे बेलावान के पास रोका और फिर उत्तरी सुमात्रा (इंडोनेशिया) के मेदान जिले के बंदरगाह पर ले जाकर खड़ा करवा दिया. बेलावान, सुमात्रा के उत्तर-पूर्वी तट पर मलक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ मलक्का) के पास स्थित है.

नेवल रीजनल कमांड I के प्रमुख रियर एडमिरल डेनी सेप्टियन के मुताबिक, ‘सोडियम परक्लोरेट’ का इस्तेमाल रॉकेट और मिसाइलों का ईंधन बनाने में किया जाता है. जहाज से पकड़े गए 405 टन से करीब 100 मिसाइलें तैयार की जा सकती हैं.

डेनी के मुताबिक, “ये जहाज बेलावान के समुद्री इलाके में ईंधन भरवाने के लिए रुका था. इसी दौरान गश्त कर रहे इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज ‘केआरआई सिगालू-857’ के जवानों को वहां कुछ संदिग्ध हरकत दिखाई दी. इस जहाज को 8 नवंबर को मोंगला पहुंचना था, लेकिन यह बिना किसी तय कार्यक्रम के इंडोनेशिया के समुद्री इलाके में रुक गया.”

“बार-बार रेडियो से संदेश भेजा जाता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया. जांच के दौरान जहाज के कागजातों और उसमें रखे सामान की जानकारी में काफी गड़बड़ी पाई गई. इसके बाद ‘केआरआई सिगालू’ के कमांडर ने अपने मुख्यालय ‘कोअरमाडा I’ से बात करके जहाज की पूरी तलाशी लेने का आदेश दिया. जहाज पर कुल 36 कंटेनर लदे थे. इनमें से 15 कंटेनरों में 405 टन ‘सोडियम परक्लोरेट’ भरा था. यह एक खास तरह का केमिकल है, जो विस्फोटक बनाने के काम आता है.”

जहाज से 40 लाख सिम कार्ड बरामद होने का दावा

जहाज से सिर्फ केमिकल ही नहीं 40 लाख सिम के कागज भी किसी बड़ी आशंका का इशारा कर रहा है. इसी जहाज पर लाखों की संख्या में खाली 4G एलटीई सिम कार्ड मिलने से इस जांच का एक नया पहलू सामने आया है.

जहाज के कंटेनरों की जांच में 54 पैकेट्स में रखे करीब 40 लाख ब्लैंक सिम कार्ड मिले, जिनका कोई आधिकारिक खरीदार या रजिस्ट्रेशन दर्ज नहीं है.

बांग्लादेश भेजी जा रही इस खतरनाक खेप के पकड़े जाने के बाद अब कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. सवाल है कि आखिर शक्तिशाली रसायन की ये खेप किसे दी जा रही थी और क्यों? क्या बांग्लादेश, चीन की मदद से कोई सैन्य प्लान तैयार कर रहा है, या बांग्लादेश सिर्फ चेहरा है, इसके पीछे कोई और देश है जो बांग्लादेश की आड़ में कुछ बड़ा करने की फिराक में है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.