Breaking News Geopolitics

दुनिया में युद्ध पर वार्ता, SCO मे संस्कृति पर चर्चा

दुनिया में अलग-अलग मोर्चों पर छिड़ी जंग  के बीच भारत में आयोजित एससीओ सभ्यता संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक शांति का आह्वान किया है. पीएम मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही है और भारत संस्कृति पर.

पीएम मोदी का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच चर्चा हुई है, और जर्मनी की राजधानी बर्लिन में यूरोप के 30 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात की है.

आपको बता दें कि भारत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच का आयोजन हुआ है, जिसमें एससीओ देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

वैश्विक शांति की गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव: पीएम मोदी

एससीओ सभ्यताओं के संवाद मंच 2026 में पीएम मोदी ने कहा, हम सभ्यताओं के जुड़ाव पर संवाद कर रहे हैं, यह वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण है. ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के आपसी संबंधों पर संवाद कर रहे हैं. यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव है, इसलिए, आज के इस कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है.

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह मंच नए विचारों को प्रोत्साहित करेगा और सांस्कृतिक सहयोग के लिए नए अवसर पैदा करेगा. हमारे साझा सभ्यतागत अनुभव दुनिया को एक-दूसरे के करीब लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.”

मित्र देशों में संबंध मजबूत करेगा एससीओ: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे प्रतिनिधियों से कहा, “सभ्यतागत सहयोग विभिन्न देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा. साम्राज्यों ने निश्चित रूप से दुनिया के नक्शे बदले हैं, लेकिन सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है और उन्हें समृद्ध किया है. मुझे उम्मीद है कि आप सभी न केवल इस कार्यक्रम का आनंद लेंगे, बल्कि एक नई परंपरा की नींव रखकर इसे ऐतिहासिक भी बनाएंगे, एक ऐसी परंपरा जिसके लिए आप सभी को हमेशा याद रखा जाएगा.” 

सिंधु सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंध थे: पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को लेकर काफी चर्चा हो रही है. यह एक ऐसी सोच है जिसे हमारे पूर्वजों ने सदियों तक संवारा और समृद्ध किया. लगभग 5,000 साल पहले, सिंधु घाटी सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंध थे. बाद में, अन्य व्यापार मार्गों ने इन संपर्कों को और विस्तार दिया. इन प्राचीन व्यापार नेटवर्क के ज़रिए भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया के कई क्षेत्र आपस में जुड़ गए. इन मार्गों पर व्यापारियों के साथ-साथ विद्वान, यात्री और बौद्ध भिक्षु भी यात्रा करते थे. इन यात्राओं ने विचारों, भाषाओं और परंपराओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया.

“जियोपॉलिटिकल सीमाओं से परे, ये हमें स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे से जोड़ती हैं. यही इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य है, और आज के समय की यही मांग भी है.”

शंघाई सहयोग संगठन में 15 संवाद भागीदार देश हैं, दिल्ली में आयोजित सभ्यतागतसंवाद मंच के लिए 25 देशों को निमंत्रण दिया गया था, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.