Breaking News Islamic Terrorism Kashmir

जम्मू पहुंचे IB चीफ, कोर कमांडर से हुई सुरक्षा पर चर्चा

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो यानि आईबी चीफ महेश दीक्षित और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन  ने जम्मू का दौरा किया है. ये दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का कमांडर समेत दो आतंकियों का खात्मा हुआ था.

इस एनकाउंटर से पहले आतंकियों ने सीआरपीएफ के नाके पर अटैक किया था और किश्तवाड़ में जम्मू-कश्मीर के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर की हत्या की गई थी.

आईबी चीफ और गृह सचिव ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की है और हर तरह की चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों पर बात की है.

सुरक्षा की समीक्षा, शीर्ष अधिकारियों संग आईबी चीफ की बैठक

जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी हमलों की कोशिश और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के मारे जाने के बाद आईबी एक्टिव है. केंद्रीय गृह सचिव और आईबी चीफ ने जम्मू में एक बड़ी बैठक की है, जिसमें आतंकी हमलों, सुरक्षाबलों की तैयारियों और खुफिया जानकारियों को लेकर चर्चा हुई है.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया है.इस बैठक में जम्मू संभाग से लेकर कश्मीर घाटी तक के सुरक्षा हालात का आकलन किया गया है.

इस बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा,  सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाना तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति तैयार की गई.

घाटी में सक्रिय आतंकियों और उनके मददगारों पर पैनी नजर

पिछले साल (2025) मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया गया था. लेकिन पिछले कुछ महीनों में वापस मरकज़ के नाम पर आतंकी कैंप तैयार कर लिया गया है. साथ है पिछले कुछ दिनों से लश्कर और जैश के आतंकियों के ऐसे वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें वो कश्मीर के लोगों को भड़काते दिख रहे थे.

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आखिरी स्थानीय आतंकी के मारे जाने के बाद एजेंसियों की नजर ऐसे लोगों पर है जो आतंकियों के स्थानीय मददगार हो सकते हैं.

खुफिया एजेंसी का मानना है कि पाकिस्तानी आतंकी, स्थानीय लोगों की मदद से एक बार फिर सक्रिय होने की फिराक में हैं. ऐसे में विदेशी आतंकियों की घुसपैठ को रोकना और उनका खात्मा करने की ऑपरेशनल तैयारियों के लिए आईबी चीफ की मीटिंग बेहद अहम हो जाती है.

पहलगाम नरसंहार जैसी आतंकी वारदातों को रोकने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और सहयोग करना बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में जम्मू में आईबी चीफ और गृह सचिव ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है.

बीएसएफ ने घुसपैठिए को किया ढेर

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार तड़के सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है. पठानकोट के पहाड़पुर सीमा चौकी क्षेत्र में जवानों की चेतावनी के बावजूद घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ता रहा, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया.

अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठिया शुक्रवार रात करीब दो बजे सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखाई दिया. बीएसएफ जवानों ने उसे चुनौती दी और रुकने के लिए कहा लेकिन वह आगे बढ़ता रहा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने लगा. इसके बाद सतर्क जवानों ने उसे गोली मार दी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.