Alert Breaking News Middle East War

लेबनान में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, फुटबॉल ग्राउंड पर अटैक के बाद तनाव

इजरायल और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह में युद्ध की आशंका को देखते हुए भारतीय दूतावास ने लेबनान में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. शनिवार को इजरायल के फुटबॉल ग्राउंड में हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले में बच्चों समेत 12 इजरायलियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के खिलाफ अपनी सेना को खुली छूट दे दी है. 

लेबनान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी में लेबनान में सभी भारतीय नागरिकों और लेबनान की यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसके अलावा भारतीय नागरिकों को बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की भी अपील की भी अपील गई है.

भारतीय दूतावास ने लेबनान में रहने वालों को दी सलाह
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर “भारतीय नागरिकों के लिए सलाह” के नाम से एक पोस्ट लिखी है. भारतीय दूतावास ने अपने पोस्ट में लिखा “क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, लेबनान में सभी भारतीय नागरिकों और लेबनान की यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को सावधानी बरतने और उनकी ईमेल आईडी या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है.

इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ एक्शन लेना शुरु किया
सोमवार को दक्षिणी लेबनान में एक इजरायली ड्रोन से हमला किया गया इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई. ये हमला शनिवार को इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में रॉकेट हमले का बदला माना जा रहा है. इजरायल और अमेरिका का दावा है किया था कि यह हमला हिजबुल्लाह ने किया था पर हिजबुल्लाह ने हमले से इनकार किया है. इजरायल ने साफ कहा है कि हमले का बदला लेंगे, कब और कैसे ये सेना तय करेगी. इजरायल के पलटवार को देखते हुए बेरूत की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. (Golan Heights में फुटबॉल ग्राउंड पर हमला, 12 इजरायली नागरिकों की गई जान)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.