Breaking News Reports

सेना की महाराष्ट्र को सौगात, Army Day पुणे में

अगले वर्ष  यानी 2025 में सेना दिवस महाराष्ट्र के पुणे में मनाया जाएगा. इनदिनों गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेना ने 77वें आर्मी डे के लिए थीम (शॉर्ट) वीडियो जारी किया. हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना अपना स्थापना दिवस मनाती है.

हालांकि, देश की आजादी के साथ ही भारतीय सेना की स्थापना हो गई थी. लेकिन थलसेना ने आर्मी डे मनाना शुरू किया 1949 से जब पहली बार एक भारतीय मिलिट्री कमांडर ने देश की सेना की कमान संभाली.

15 जनवरी 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने भारतीय सेना की कमान संभाली थी. ऐसे में भारतीय सेना अपना स्थापना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाती है. [Army Day: दस दिन मिलते तो POK हमारा था ! (TFA Special)]

वर्ष 2022 तक भारतीय सेना अपना स्थापना दिवस राजधानी दिल्ली में मनाती थी. लेकिन 2023 से इसे राजधानी से बाहर मनाने का फैसला किया गया. उस साल (2023) में बेंगलुरु में सेना दिवस मनाया गया था. 2024 में इसे लखनऊ में मनाया गया था.

भारतीय सेना के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में आर्मी-डे मनाने से स्थानीय जनता का भी लगाव और झुकाव सेना के प्रति होगा और करीब से जानने का मौका मिलेगा.

पुणे में थलसेना दिवस मनाने की जिम्मेदारी सेना की दक्षिणी कमान की होगी. दक्षिणी कमान का मुख्यालय भी पुणे में है. वर्ष 2023 में बेंगलुरु में आयोजित सेना दिवस की जिम्मेदारी भी दक्षिणी कमान की थी. (https://x.com/PIB_India/status/1860640327364903009)

अगले महीने (4 दिसंबर) को भारतीय नौसेना भी अपना स्थापना दिवस ओडिशा के पुरी में मनाने जा रही है, जिसमें राष्ट्रपति (सुप्रीम कमांडर ऑफ द आर्म्ड फोर्सेज) द्रौपदी मुर्मू मुख्य-अतिथि होंगी.

इस साल वायुसेना दिवस (8 अक्टूबर 2024) तमिलनाडु के चेन्नई स्थित मरीना बीच (और तामबरम एयरबेस) पर मनाया गया था. (https://youtu.be/Ut2aRdF6BQM?si=VkeD0-Fr4qgAn-lx)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.