Breaking News Conflict Islamic Terrorism Kashmir LOC Reports Weapons

आतंकियों के खिलाफ उतर गई BMP व्हीकल, एक ढेर

एलओसी के करीब अखनूर सेक्टर में एक मंदिर में छिपे तीन आतंकियों में से एक को सेना ने ढेर कर दिया है. आतंकियों के खिलाफ सेना ने बीएमपी इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल (आईसीवी) को भी उतार दिया है. आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक के9 डॉग भी मारा गया है.

सोमवार सुबह सेना की एक मेडिकल एंबुलेंस पर फायरिंग कर तीन आतंकी अखनूर-सुंदरबनी सेक्टर के असन के एक मंदिर में जाकर छिप गए थे. बताया जा रहा है कि ये मंदिर जंगल में है और इसके बेसमेंट से आतंकी सेना के जवानों पर फायरिंग कर रहे थे.

आतंकियों की घेराबंदी के लिए सेना ने सारथ-2 बीएमपी को मैदान में उतार दिया है. पिछले एक दशक में ये पहली बार है कि सेना ने बीएमपी व्हीकल को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में इस्तेमाल किया है. रूसी की मदद से देश में बनी बीएमपी बख्तरबंद गाड़ियां, मशीन-गन, 30 एमएम गन और एटीजीएम (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल) से लैस हैं. पांच-छह सैनिक इस आईसीवी में सुरक्षित रहकर आतंकियों से मुकाबला कर सकते हैं. नदी-नालों से लेकर ऊबड-खाबड़, जंगलों और ऊंचाई वाले इलाकों में इन्हे आसानी से ओपरेट किया जा सकता है. (https://x.com/PTI_News/status/1850866226303815968)

एनकाउंटर स्थल की तस्वीरों और वीडियो में ये बीएमपी व्हीकल साफ दिखाई पड़ रही हैं. 90 के दशक में जब आतंकवाद चरम पर था, तब सेना ने इन बीएमपी व्हीकल को एलओसी के करीब सांबा सेक्टर और बारामूला में इस्तेमाल किया था. उसके बाद से सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ही अमूमन आतंकियों से लोहा ले रही थी.

जानकारी के मुताबिक, इन तीनों आतंकियों ने सोमवार सुबह है कि पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार की थी. तीनों आतंकी सेना की वर्दी में थे. इसी दौरान अखनूर के असन में स्कूल जा रहे छात्रों से मोबाइल फोन लेकर किसी से बात करने की कोशिश की थी. इस दौरान छात्रों को शक हुआ और आतंकियों की मूवमेंट की जानकारी सेना के करीबी कैंप से साझा कर दी. ऐसे में सेना अलर्ट हो गई और आतंकियों की कॉम्बिंग शुरु हो गई. (अखनूर में आतंकी हमला नाकाम, स्कूली छात्रों ने दिखाई सूझबूझ)

कॉम्बिंग के दौरान आतंकियों ने एक एम्बुलेंस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर सेना ने आतंकियों से मोर्चा संभाल लिया. सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकी करीब के एक मंदिर में जाकर छिप गए.

हालांकि, कुछ घंटे बाद ही सेना की नगरोटा (जम्मू) स्थित व्हाइट नाइट (16वीं) कोर ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. मारे गए आतंकी की लाश को भी सेना ने बरामद कर लिया है.

इसी दौरान व्हाइट कोर ने ये भी बताया कि जब सैनिक आतंकियों के करीब मूव कर रहे थे, तभी फैंटम नाम के डॉग के आतंकियों की गोली लग गई. घायल फैंटम की बाद में मौत हो गई. सेना ने फैंटम की मौत पर शोक जताया है.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.