Breaking News Russia-Ukraine War

रूस ने फतह किया नया किला, बाइडेन ने ट्रंप को दिया झटका

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही रूस-यूक्रेन जंग जल्द से जल्द खत्म करने का आह्वान किया है लेकिन बाइडेन प्रशासन आग को हवा देने में जुटा है. बाइडेन ने यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर का मिलिट्री पैकेज देने का ऐलान किया है. ये सहायता ऐसे समय में की गई है जब रूस ने दोनेत्स्क के करीब एक यूक्रेनी इलाके को अपने कब्जे में कर लिया है.

बाइडेन प्रशासन के मिलिट्री पैकेज में हिमार्स रॉकेट सिस्टम के अलावा एम्युनिशन, यूएवी और आर्मर्ड व्हीकल्स शामिल हैं. कुल पैकेज की कीमत 988 मिलियन डॉलर है.

उधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि दोनेत्स्क के करीब ब्लेगोदतनोए इलाके को यूक्रेनी सेना के कब्जे से आजाद करा लिया गया है. ये इलाका दोनेत्स्क शहर के बेहद करीब डोनबास क्षेत्र के मध्य में स्थित है.

हालांकि, तीन साल पहले यानी जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था तो पूरे डोनबास पर कब्जा कर लिया था. बाद में जनमत संग्रह के बाद रूस ने डोनबास के दोनेत्स्क, लुगांस्क, खेरसोन और जपोरिजिया जैसे इलाकों को रशियन फेडरेशन का हिस्सा बना लिया था.

ब्लेगोदतनोए पर तीन साल बाद कब्जा दिखाता है कि डोनबास में ऐसे पॉकेट बचे हैं जो पूरी तरह रूस के कब्जे में नहीं हैं. यही वजह है कि रूस की तरफ से जंग जारी है.  

शुक्रवार को भी रूसी रक्षा मंत्रालय  दोनेत्स्क के पुस्त्यन्का और सुखिए-यालेय इलाकों पर कब्जा करने का दावा किया था. ठीक उसी तरह पिछले हफ्ते भी जपोरेजिया प्रांत के नोवोद्रवोका इलाके पर रूसी सेना ने कब्जा किया था, जबकि जपोरिजिया पिछले तीन साल से रूसी सेना के अधिकार-क्षेत्र में है.  

 शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात में ट्रंप ने कहा था कि रूस से जल्द युद्धविराम होना चाहिए ताकि बातचीत शुरू हो सके.

ट्रंप ने जंग के दौरान रूस और यूक्रेन के मारे गए सैनिकों का आंकड़ा भी जारी किया था. जवाब में जेलेंस्की ने सफाई देते हुए मारे हुए यूक्रेनी सैनिकों की संख्या को काफी कम बताया.

ट्रंप के मुताबिक, पिछले तीन साल से जारी जंग में यूक्रेन ने चार लाख (4,00,000) सैनिकों को खोया है. ट्रंप ने दावा किया कि मारे गए आम नागरिकों की संख्या कही ज्यादा है. ट्रंप ने जेलेंस्की और यूक्रेन को इस पागलपन को खत्म कर रूस से डील करने का आह्वान किया. ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग में बड़ी संख्या में मारे जा रहे सैनिकों और आम-नागरिकों को पागलपन करार दिया है.

ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपनी नजदीकियों का हवाला देते हुए कहा कि अब पुतिन को (युद्ध को रोकने के लिए) कुछ करना होगा. ट्रंप ने इस काम में चीन से मदद करने की भी अपील की है. (रूस-यूक्रेन के मारे गए लाखों सैनिक, ट्रंप ने बताया पागलपन)
 

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.