Current News Geopolitics Russia-Ukraine War

पुतिन की तारीफ कर बढ़ी ट्रंप की मुश्किल, बाइडेन ने साधा निशाना

अमेरिका में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप को घेरकर निशाना साधा है. बाइडेन ने कहा कि ट्रंप अपने देश के जवानों का अपमान करते हैं और पुतिन के सामने झुकते हैं.

बाइडेन ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में मंगलवार को विदाई भाषण दिया. इस दौरान जो बाइडेन भावुक हुए और बेटी को गले लगाने के बाद बाइडेन की आंखों से आंसू छलक पड़े. बाइडेन ने ट्रंप पर वार करते हुए अमेरिका की जनता से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनाने की अपील की. 

बाइडेन ने कहा कि  “ट्रंप खुद को समझते क्या हैं? उन्होंने देश के जवानों को लूजर्स कहा. वो पुतिन के आगे झुक गए.” 

पुतिन के आगे झुके डोनाल्ड ट्रंप: बाइडेन
अपने विदाई भाषण में जो बाइडेन ने कहा कि ट्रंप सशक्त अमेरिका की बात करते हैं, पर “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर के सामने झुक गए.”

दरअसल बाइडेन का ये बयान ट्रंप के उस बयान के बाद आया है, जिसमें ट्रंप ने ये कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति होते तो रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा देते. बाइडेन ने ट्रंप के लिए कहा कि “वो खुद को क्या समझते हैं. उन्होंने देश के जवानों को लूजर्स कहा.”

ट्रंप ने पुतिन की तारीफ की, जेलेंस्की को बताया सेल्समैन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा था कि “वो 24 घंटे में रूस-यूक्रेन का युद्ध समाप्त करवा सकते हैं.” ट्रंप ने हंगरी के पीएम विक्टर से बातचीत के दौरान दावा किया था कि “वह यूक्रेन में युद्ध के लिए एक पैसा भी नहीं देंगे. जिसकी वजह से युद्ध समाप्त हो जाएगा, क्योंकि यूक्रेन बिना अमेरिका की मदद से युद्ध नहीं लड़ सकता है. अमेरिका के बिना अकेले कोई नाटो देश यूक्रेन का वित्तपोषण नहीं कर पाएंगे.”

पुतिन-शी जिनपिंग बुद्धिमान और शक्तिशाली: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले अमेरिका के कट्टर दुश्मन रूस और चीन के राष्ट्रपति की तारीफ करके खलबली मचा दी थी, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस में भारी तनाव के बीच ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग की तारीफ की. ट्रंप ने व्लामिदिर पुतिन और शी जिनपिंग को “बहुत बुद्धिमान और शक्तिशाली व्यक्ति” बताया था. ट्रंप ने कहा कि दोनों ही नेता बुद्धिमान और शक्तिशाली हैं, जो अपने देश को सफल बनाना चाहते हैं.

व्लादिमीर पुतिन भी कर चुके हैं ट्रंप की तारीफ

अमेरिकन टेलीविजन होस्ट टकर कार्लसन को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने भी डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की थी. पुतिन ने कहा था कि अमेरिका में रिपब्लिकन उम्मीदवार यूक्रेन से सैन्य और वित्तीय सहायता वापस लेने की बात कह रहे हैं. ट्रंप प्रशासन रूस-यूक्रेन के युद्ध का समाधान कर सकता है.

पुतिन की तारीफ करने के बाद ट्रंप को विरोधी पार्टी ने निशाने पर ले लिया है और माना जा रहा है अमेरिकी चुनाव में ये अहम गहमागहमी वाला मुद्दा रहेगा.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.