By Nalini Tewari
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में महिला फिदायीन ने किया है बड़ा अटैक. चगाई स्थित फ्रंटियर कोर (एफ) मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में 6 पाकिस्तान जवान मारे गए हैं.
एफसी में किए गए फिदायीन अटैर के पीछे बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) की सादओ ऑपरेशनल बटालियन (एसओबी) का हाथ है. बीएलएफ ने अपनी महिला फिदायीन जरीन रफीकी की तस्वीर जारी करके पाकिस्तान सेना को खुली चुनौती दी है.
पिछले 24 घंटे में बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में हुए 07 से ज्यादा धमाकों से दहशत है. एक के बाद एक हो रहे हमलों से पाकिस्तानी सेना डरी हुई है.
पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के मुख्यालय के अंदर घुसे हमलावर
बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान के नोककुंडी में फ्रंटियर कोर मुख्यालय के मुख्य पर पंहुची आत्मघाती हमलावर जो कि एक महिला थी, उसने सबसे पहले खुद को उड़ा लिया. चश्मदीदों के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एफसी का मुख्य द्वार पूरी तरह नष्ट हो गया और पास की दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मुख्य प्रवेश द्वार पर फिदायीन अटैक के तुरंत बाद हथियारबंद हमलावर नोकुंडी स्थित एफसी मुख्यालय के अंदर घुस गए. मुख्यालय परिसर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं, जिसमें 06 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई, जबकि हमलावर भी मारे गए हैं.
बीएलएफ ने जारी की महिला सुसाइड बॉम्बर की तस्वीर
नोक कुंडी की जिम्मेदारी लेने के बाद बीएलएफ ने अपनी जांबाज महिला सदस्य का फोटो जारी किया है. बीएलएफ ने अपनी महिला लड़ाका जरीना रफीक उर्फ ट्रांग माहो की तस्वीर दिखाते हुए बताया कि जरीना रफीक ने परिसर की दीवार तोड़ते समय खुद को उड़ा लिया। इसके बाद बीएलएफ के बाकी विद्रोही परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे.
महिला फिदायीन विद्रोही की तस्वीर जारी करके बीएलएफ ने सीधे पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर को चुनौती दे दी है. कि कैसे उनकी महिला विद्रोही ने पाकिस्तानी सेना से सीधी टक्कर ली है.
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की हालत पतली, शनिवार से अब तक 07 से ज्यादा हमले
पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बलूचिस्तान के विद्रोही गुट बीएलए (बलोच लिबरेशन आर्मी) ने हमले तेज कर दिए हैं. पिछले एक दिन में कलात, क्वेटा, केच, चगाई और पंजगुर सहित बलोचिस्तान के विभिन्न जिलों में बीएलए ने 07 से ज्यादा हमले किए हैं.
बलूचिस्तान के क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में कई धमाके हुए, एक धमाके में रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा उड़ गया और देश के दूसरे हिस्सों में रेल आवागमन रोक दिया गया.
वहीं क्वेटा के सरियाब इलाके में एक निर्माण कंपनी के शिविर पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. इसके अलावा पंजगुर जिले के एक सिक्योरिटी चेक पोस्ट पर सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच कई घंटे तक गोलीबारी हुई. इस झड़प में पाकिस्तान की सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है. हथियारबंद लड़ाको ने चेकपोस्ट के पास स्थापित पाकिस्तान सेना के शिविर को निशाना बनाया.
इससे पहले पिछले सोमवार को पेशावर में संघीय कांस्टेबुलरी हेडक्वार्टर के गेट पर एक आत्मघाती ने बम धमाका कर तीन जवान को उड़ा दिया था. उस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली थी.


Leave feedback about this