Breaking News Terrorism Viral Videos

लंदन के रीजेंट स्ट्रीट में हड़कंप, बम को किया गया डिफ्यूज

लंदन की प्रतिष्ठित रीजेंट स्ट्रीट में उस वक्त अफरातफरी और चीख पुकार मच गई, जब एक कार में बम रखे होने की सूचना दी गई. पुलिस ने नियंत्रित विस्फोट करके बम को निष्क्रिय कर दिया है. 

रीजेंट स्ट्रीट लंदन की सबसे मशहूर सड़कों में से एक हैं. कई टीवी शो और फिल्मों में इसे दिखाया जा चुका है. एक खिलौने की दुकान के बाहर खड़ी की गई एक कार में बम रखे होने की शिकायत की गई. जिसके बाद लंदन पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और बम स्क्वॉयड टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया. कुछ चश्मदीदों ने दावा किया है कि पुलिस ने बम को निष्क्रिय किया है. 

रीजेंट स्ट्रीट पर खड़ी कार में बम की सूचना, सड़क पर भागने लगे लोग

लंदन की बेहद व्यस्ततम मार्केट रीजेंट स्ट्रीट में दोपहर करीब ढाई बजे लोग भागने लगे. क्या ग्राहक, क्या दुकानदार सब दुकानें बंद करके लोग इधर उधर भागते दिखे. बताया गया कि एक दुकान के पास संदिग्ध कार खड़ी है और उसमें बम रखा गया है.

लंदन पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को खाली करा दिया. कुछ ही मिनटों में पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया और पुलिस ने वो कार भी कब्जे में ले ली है, जिसमें बम होने की संभावना जताई गई थी. 

वेस्टमिंस्टर पुलिस के मुताबिक- वाहन की जांच करने के लिए रीजेंट्र स्ट्रीट और न्यू बर्लिंगटन स्ट्रीट के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं थीं और लोगों का आवागमन रोक दिया गया था. (https://x.com/globalbeaconn/status/1876998842228318285)

अमेरिका में न्यू ईयर पर हुए कार धमाकों के बाद दहशत

न्यू ईयर पर अमेरिका के न्यू ओर्लियंस और लास वेगास में कार में विस्फोटक रखकर दो बड़े हमले किए गए. दोनों हमलों का संबंध अमेरिकी सैनिकों से था. अमेरिका में कार-ट्रक में विस्फोटक मिलने के बाद बाकी देशों ने भी चौकसी बढ़ी दी है. लंदन में बुधवार को जिस सड़क पर लोग घबराते और भागते दिखे वहां एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई बड़े शो रूम हैं. रीजेंट स्ट्रीट सिनेमा भी है, जिसे ब्रिटिश सिनेमा का जनक माना जाता है. जब भी कोई लंदन घूमने जाता है तो इस जगह जरूर जाता है. लंदन पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन की है और एहतियातन एक कंट्रोल धमाका भी किया है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.