Breaking News Geopolitics

जियोपॉलिटिक्स के प्रमुख खिलाड़ी हैं मोदी: चिली के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तिरंगे में अशोक चक्र का महत्व समझने वाले चिली के राष्ट्रपति ग्रैबियल बोरिक ने पीएम मोदी को जियोपॉलिटिक्स का बड़ा ‘खिलाड़ी’ बताया है. भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे बोरिक ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की है और वैश्विक स्तर पर किए उनके कामों की सराहना की है.

ग्रैबियल ने कहा, “दुनिया में पीएम मोदी ही वो नेता हैं जिनके ट्रंप से भी अच्छे संबंध हैं और पुतिन-जेलेंस्की से भी. पीएम मोदी किसी भी नेता से मिल सकते हैं और बातें कर सकते हैं.” 

चिली के राष्ट्रपति ने गिनाईं पीएम की खूबियां, बताया बड़ा खिलाड़ी

दिल्ली में मौजूद चिली के राष्ट्रपति बोरिक ने अपने संंबोधन में पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा और सराहना की है. बोरिक ने कहा, “पीएम मोदी आजकल के प्रमुख जियोपॉलिटिकल खिलाड़ी हैं. पीएम मोदी आज के समय में आप दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं. पीएम मोदी, ट्रंप, जेलेंस्की, यूरोपीय संघ और ग्रीस या ईरान में लैटिन अमेरिकी नेताओं का समर्थन कर रहे हैं,  यह कुछ ऐसा है जो कोई अन्य नेता नहीं कह सकता, इसलिए पीएम मोदी आजकल दुनिया के प्रमुख खिलाड़ी हैं.”

ग्रेबियल बोरिक ने अपनी यात्रा के बारे में कहा, “मैं पहली बार राजकीय यात्रा पर आया हूं, मैं यहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, पिछले 16 वर्षों से चिली से कोई भी यहां नहीं आया है, और इन 16 वर्षों में भारत बहुत बदल गया है. चिली भारत के साथ अपने संबंधों पर काम करना चाहता है”.

पीएम मोदी ने ग्रैबियल को बताया अशोक चक्र का महत्व

1 से 5 अप्रैल तक राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं चिली के राष्ट्रपति ग्रेबियल बोरिक और पीएम मोदी के बीच मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ चिली के राष्ट्रपति की एक वार्ता का वीडियो चर्चा का विषय है. हैदराबाद हाउस के कॉरिडोर में पीएम मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ग्रेबियल अचानक से एक तिरंगे के पास रुक गए और आश्चर्यचकित होते हुए तिरंगे पर बने अशोक चक्र को छूने लगे. इस दौरान ग्रेबियल ने पीएम मोदी से अशोक चक्र का महत्व समझा. (अचानक रुके चिली के राष्ट्रपति, मोदी ने समझाया अशोक चक्र का महत्व)

दुनिया से जुड़ा है चिली, हम किसी विशेष देश पर निर्भर नहीं हैं: ग्रेबियल बोरिक

राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा, “चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है. हम किसी एक विशेष देश पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि हमारे चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, हमारे क्षेत्र के देशों, लैटिन अमेरिका, एशिया प्रशांत, जापान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंध हैं और अब हम भारत के साथ अपने संबंधों में और अधिक गहराई से काम करना चाहते हैं.”

मंगलवार को हैदराबाद हाउस में हुई बैठक के दौरान पीएम मोदी और ग्रैबियल बोरिक के बीच व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और सुरक्षा, खनन और खनिज संसाधन, कृषि और खाद्य सुरक्षा, हरित ऊर्जा, आईसीटी, डिजिटलीकरण, नवाचार, आपदा प्रबंधन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क सहित कई क्षेत्रों में समीक्षा की गई. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को और गति देने के लिए विभिन्न स्तरों पर नियमित आदान-प्रदान जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.दिल्ली के अलावा राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेंगे.

अंटार्कटिका का गेटवे है: चिली मोदी

गैब्रियल के साथ साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “हम चीले को अंटार्कटिका के गेटवे के रूप में देखते हैं. इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आज दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं.” (https://x.com/PMOIndia/status/1906984420441280619)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.