Breaking News Reports

Chinese रक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप, दो Defense Minister पहले निपट चुके

चीन में एक बार फिर रक्षा मंत्री का पद सवालों के घेरे में है. खबर है कि चीन के तीसरे रक्षा मंत्री डॉन्ग जून पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जिसके कारण उनके खिलाफ जांच शुरू हो सकती है. डॉन्ग से पहले चीन के दो अन्य रक्षा मंत्रियों को भी सेना में भ्रष्टाचार के कारणों से हटा दिया गया था.

करीब एक साल पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने डॉन्ग को रक्षा मंत्रालय का पदभार संभाला था. डॉन्ग ने दिसंबर 2023 में ली शांगफू की जगह ली थी, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पद से हटा दिया गया था. शांगफू से पहले वेई फेंगहे को भी इसी तरह के आरोपों के बाद पद से हटा दिया गया था.

चीन में रक्षा मंत्री को हथियारों के उत्पादन से लेकर मिलिट्री-डिप्लोमेसी की जिम्मेदारी दी जाती है. पीएलए आर्मी से जुड़े ऑपरेशन्ल मुद्दों को संभालना राष्ट्रपति की जिम्मेदारी होती है. राष्ट्रपति ही चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) का अध्यक्ष होता है. खास बात है कि डॉन्ग को सीएमसी का सदस्य भी नहीं बनाया गया था. ऐसे में प्रतीत होता है कि शी जिनपिंग के डॉन्ग की संदिग्ध भूमिका के बारे में पहले से जानकारी थी.

हाल ही में डॉन्ग को लाओस में हुई आसियान-प्लस देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में देखा गया था. इस दौरान डॉन्ग ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से द्विपक्षीय वार्ता भी की थी. हालांकि, डॉन्ग ने अमेरिका के रक्षा सचिव (मंत्री) ऑस्टिन लॉयड से मिलने से मना कर दिया था. ताइवान पर चल रही अदावत इसका कारण माना गया था.

पिछले चार-पांच सालों में चीनी सेना के कम से कम नौ जनरल रैंक के मिलिट्री कमांडर को उनके पद से हटाया गया है या फिर जेल तक भेजा गया है. चीन की पीएलए सेना में भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप लगते रहे हैं. शी जिनपिंग ने सेना में करप्शन को समाप्त करने की कई बार कोशिश की है, लेकिन ऐसा लगता है कि ये कदम कारगर साबित नहीं हुए हैं.

चीन के विदेश मंत्रालय से जब रक्षा मंत्री के खिलाफ जांच के बारे में सवाल किया गया तो जवाब मिला कि आप परछाई का पीछा कर रहे हैं यानी बिना पुख्ता आधार के सवाल कर रहे हैं.

ली शांगफू के खिलाफ जांच और अचानक सार्वजनिक जगहों से गायब होने के दौरान भी चीन के विदेश मंत्रालय ने शुरुआत में ऐसे ही सवालों को टालने की कोशिश की थी. यहां तक की पिछले साल चीन के विदेश मंत्री भी अचानक गायब हो गए थे. बाद में पता चला था कि वे एक न्यूज एंकर के प्रेम जाल में फंसकर अपनी कुर्सी गंवा बैठे थे.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.