Alert Breaking News Reports

रेस्क्यू मिशन में कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर समंदर में डूबा, 03 लापता

इंडियन कोस्टगार्ड के एक हेलीकॉप्टर के समंदर में इमरजेंसी लैंडिंग के चलते उस पर सवार दो पायलट सहित तीन क्रू-मेंबर लापता हो गए हैं. ये हेलीकॉप्टर, पोरबंदर से करीब 45 किलोमीटर दूर एक भारतीय जहाज में घायल हुए एक नाविक को रेस्क्यू के लिए समंदर में उड़ान भर रहा था. तटरक्षक बल के मुताबिक, क्रू की तलाश के लिए समंदर में चार जहाज और दो एयरक्राफ्ट को उतारा गया है.

इंडियन कोस्टगार्ड के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) को गुजरात के पोरबंदर स्टेशन से समंदर के लिए रवाना गया था. कोस्टगार्ड को एक भारतीय मोटर टैंकर (जहाज) हरी-लीला से एक डिस्ट्रेस कॉल प्राप्त हुई थी. इस मोटर टैंकर में क्रू एक सदस्य गंभीर रुप से जख्मी हो गया था. ऐसे में कोस्टगार्ड से मेडिकल-इवेक्युएशन के लिए मदद मांगी गई थी.

कोस्टगार्ड ने फौरन एएलएच हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू मिशन के लिए भेज दिया. इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित कुल चार क्रू सदस्य सवार थे. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही हेलीकॉप्टर हरी-लीला जहाज के करीब पहुंचा, उसे समंदर में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

कोस्टगार्ड के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया और चारों क्रू मेंबर समंदर में डूब गए. हालांकि, एक सदस्य को रेस्क्यू मिशन के दौरान बचा लिया गया लेकिन बाकी तीन का अभी तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है. हेलीकॉप्टर के मलबे को हालांकि, बरामद कर लिया गया है.

पिछले कुछ दिनों से समंदर में चक्रवाती तूफान जैसी स्थिति बनी हुई है जिसके चलते पूरे गुजरात में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी. कोस्टगार्ड के मुताबिक, सोमवार रात जो एएलएच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसने गुजरात की बाढ़ के दौरान 67 कीमती जान बचाई थी.  (बाड़मेर में मिग-29 एयरक्राफ्ट क्रैश, करीब में थी तरंगशक्ति)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.