Breaking News Classified

भारतीय मूल का अमेरिकी डिप्लोमेट गिरफ्तार, चीन के लिए करता था जासूसी

अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के विशेष सहायक रह चुके एश्ले जे टेलिस पर लगा है चीन के लिए जासूसी का आरोप. भारतीय मूल के एश्ले जे टेलिस पर अति संवेदनशील गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन के अधिकारियों के साथ संपर्क रखने का आरोप है. 

अमेरिकी जांच एजेंसी ने टेलिस के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें हजारों डॉक्यूमेंट्स बरामद किए जाने का दावा है, जो बेहद संवेदनशील थे. 

एश्ले जे टेलिस के ठिकानों पर छापेमारी

भारतीय मूल के एश्ले जे टेलिस, जिन्हें अमेरिका-भारत-चीन क्षेत्र के सबसे बड़े जानकार के तौर पर जाना जाता है, उनके ठिकानों पर अमेरिकी जांच एजेंसियों ने रेड की है. 

टेलिस पर गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन के अधिकारियों से संपर्क रखने का आरोप है. टेलिस के वर्जिनिया के वियना स्थित घर, गाड़ी और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर मारे गए छापे में कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं. 

टेलिस, कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के टाटा चेयर और वरिष्ठ फेलो हैं. टेलिस को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और एशियाई मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है, और अक्सर अमेरिकी डिबेट शो में बतौर एक्सपर्ट नजर आते हैं.

चीन से मिला गिफ्ट, अमेरिकी वायुसेना से संबंधित दस्तावेज चीन को बेचे: अमेरिकी अधिकारी

अमेरिकी अधिकारियों ने कोर्ट को बताया है कि टेलिस ने एक सरकारी प्रतिष्ठान में अपने सहकर्मी को उसके लिए कई गोपनीय दस्तावेज छापने का निर्देश दिया था.कथित तौर पर अमेरिकी वायु सेना की सैन्य विमान क्षमताओं से संबंधित दस्तावेज छापे.

संघीय अभियोजकों का आरोप है कि “टेलिस पिछले कई वर्षों में कथित तौर पर इन्हें चीनी सरकारी अधिकारियों को कई बार बेचा.”

“सितंबर 2022 में, टेलिस ने वर्जीनिया के एक रेस्टोरेंट में एक मनीला लिफाफा (कागज़) पकड़े हुए चीनी अधिकारियों से मुलाकात की. अधिकारियों ने बताया कि 11 अप्रैल, 2023 को एक बैठक के दौरान, टेलिस और चीनी अधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट में भोजन करते हुए ईरानी-चीनी संबंधों और उभरती तकनीकों पर चर्चा की.” 

कोर्ट में जमा किए गए अदालती डॉक्युमेंट के अनुसार, “2 सितंबर को चीनी अधिकारियों के साथ एक रात्रिभोज में भी उसे एक उपहार बैग मिला.”

हजारों गोपनीय दस्तावेज़ बरामद, अमेरिकी थिंक टैंक हैरान

अमेरिकी जांचकर्ताओं ने टेलिस के घर में चार जगहों से हजारों पन्ने के ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं जिनके ऊपर गोपनीय या अति गोपनीय बताया गया है. टेलिस के घर के अंडरग्राउंड बनाए गए ऑफिस के एक स्टोर रूम के तीन काले बैगों से ये दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

इस रेड से अमेरिकी थिंक टैंक समुदाय हैरान है, क्योंकि टेलिस एक बेहद सम्मानित सदस्य हैं. कोई भी अमेरिकी एजेंसियों के आरोपों पर यकीन नहीं कर पा रहा है. 

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टेलिस भारत में अमेरिकी राजदूत रहे रॉबर्ट ब्लैकविल के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं, इसके अलावा वह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के विशेष सहायक और वरिष्ठ निदेशक थे.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.