Breaking News Islamic Terrorism Reports

पाकिस्तानी Grooming Gang: ब्रिटिश पीएम और एलन मस्क भिड़े

जस्टिन ट्रूडो के बाद अब इंग्लैंड के पीएम के पीछे पड़ गए हैं डोनाल्ड ट्रंप के राइट हैंड अरबपति कारोबारी एलन मस्क. ट्रूडो के कुर्सी जाने का एलन मस्क पहले ही ऐलान कर चुके थे पर अब पाकिस्तान के ग्रूमिंग गैंग को लेकर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर को गिरफ्तार करने की मांग कर डाली है.

एलन मस्क ने एक यूजर की पोस्ट शेयर करके लिखा है, “प्रिजन फॉर स्टार्मर.”

प्रिजन फॉर स्टार्मर: एलन मस्क

ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल (पाकिस्तानी रेप गैंग्स) को लेकर ब्रिटेन में जबरदस्त बवाल है. पिछले कुछ दिनों में एलन मस्क ग्रूमिंग गैंग को लेकर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. एलन मस्क की टिप्पणियों के बाद ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल सा मच गया है.

सोशल मीडिया पर कीर स्टार्मर को निशाना बनाए जाने वाले किसी भी पोस्ट को एलन मस्क नहीं छोड़ रहे. ऐसी ही एक पोस्ट में ब्रिटेन में तीन बच्चियों की हत्या का मुद्दा उठाया गया था.

दरअसल पिछले साल इंग्लैंड में एक मुस्लिम की ओर से तीन बच्चियों की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. उस घटना को शेयर करते हुए एक यूजर ने इस्लामोफोबिया की निंदा करने के लिए स्टार्मर की आलोचना की. एलन मस्क ने उस पोस्ट पर लिखा कि “प्रिजन फॉर स्टार्मर यानी पीएम कीर स्टार्मर को जेल में होना चाहिए.” 

मस्क-स्टार्मर के बीच पाकिस्तानी रेप गैंग्स को लेकर क्या विवाद?

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग का खुलासा होने के बाद एलन मस्क ने पीएम कीर स्टार्मर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी कि कीर स्टार्मर मे मामले पर पर्दा डाला था.

मस्क ने कहा था कि- “पीएम को जांच का सामना करना चाहिए.” मस्क ने एक्स पोस्ट में कीर स्टार्मर पर आरोप लगाते हुए लिखा, “स्टार्मर रेप ऑफ ब्रिटेन में शामिल थे, जब वो 6 साल तक क्राउन प्रॉसिक्यूशन के चीफ थे. स्टार्मर को जाना चाहिए और ब्रिटेन के इतिहास में सबसे भयानक सामूहिक अपराध में मिलीभगत के आरोपों का सामना करना चाहिए.”

स्टार्मर का मस्क पर तंज, कहा “कुछ लोगों को खुद में दिलचस्पी”

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने एलन मस्क के आरोपों पर पलटवार किया है. कीर स्टार्मर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एलन मस्क का नाम लिए बिना कहा-“जो लोग झूठ जानकारियां फैला रहे हैं, उन्हें पीड़ितों के बारे में नहीं सोच रहे. गलत सूचनाएं फैलाने वालों को पीड़ितों में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद में दिलचस्पी है.” 

पीएम स्टार्मर ने अपनी सफाई में कहा- “जब मैं साल 2009 से 2013 के बीच प्रॉसिक्यूशन सर्विस के डायरेक्टर था, तभी ग्रूमिंग गैंग का पहला केस दर्ज किया गया था. मैंने जिस भी केस को हाथ में लिया, उसमें कार्रवाई हुई.”

क्या है ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल?

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल लंबे वक्त से ब्रिटेन की राजनीति में विवाद का विषय रहा है. मामला साल 1997 से 2013 के बीच का है जब ब्रिटेन के रॉदरहैम, रोसडेल और टेलफोर्ड में करीब 1400 लड़कियों के साथ यौन शोषण हुआ था.

साल 2008 में सबसे पहली बार ये मामला सामने आया था. जांच में खुलासा हुआ कि बच्चों का शोषण मूल तौर पर पाकिस्तानी पुरुषों द्वारा किया जाता है. यही वजह है कि ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल को पाकिस्तानी रेप गैंग्स भी कहा गया है. अधिकतर लड़कियों को एक संगठित गैंग ने बहला फुसलाकर शिकार बनाया और उनकी तस्करी की गई.

लड़कियों की तस्करी यूरोप देशों में की जाती थी. जांच रिपोर्ट्स में स्थानीय अधिकारियों और एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने इस डर से कार्रवाई नहीं की क्योंकि अधिकतर आरोपी मुसलमान थे और आशंका इस बात की थी कि अधिकारियों पर नस्लवाद का आरोप लग सकता था. इसलिए केस को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी गई.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.