Breaking News Islamic Terrorism Middle East Reports

Emirates एयरलाइंस ने लगाया पेजर पर प्रतिबंध, मोसाद का फैला खौफ

लेबनान में हुए पेजर अटैक के बाद एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट ने लगा दिया है पेजर, वॉकी टॉकी और कई गैजेट्स पर प्रतिबंध. लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के सीक्रेट मिशन के दौरान पेजर और वॉकी टॉकी में धमाका किया गया था, जिसमें कई लोग घायल जबकि कई की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद दुबई भी खौफजदा है, लिहाजा एमिरेट्स एयरलाइंस ने यात्रियों को लेकर गाइडलाइन जारी की है.

दुबई की फ्लाइट में पेजर-वॉकी टॉकी पर रोक

दुबई की एमिरेट्स एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए घोषणा करते हुए कहा है कि अब से दुबई से जाने या फिर आने वाली किसी भी फ्लाइट में यात्री पेजर, वॉकी टॉकी नहीं ले जा सकते. अगर यात्रियों के पास से पेजर्स या वॉकी टॉकी मिलेगा तो दुबई पुलिस उन्हें जब्त कर लेगी.

इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद एमिरेट्स एयरलाइन्स ने अपनी कुछ फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है. ईरान और इराक के लिए उड़ानें मंगलवार तक निलंबित रहेंगी, जबकि जॉर्डन के लिए सेवाएं रविवार फिर शुरू की जाएगी. वहीं लेबनान में लगातार इजरायली एक्शन के बाद एमिरेट्स ने अपनी उड़ान सेवा 15 अक्टूबर तक निलंबित कर दी है. 

सितंबर में लेबनान में हुए थे सीरियल धमाके

हमास के साथ इजरायल के खिलाफ जंग में उतरे हिजबुल्लाह के खिलाफ मोसाद ने एक बड़ा सीक्रेट ऑपरेशन किया था. जिसने पूरी दुनिया को दंग कर दिया था. मोसाद ने 3000 से ज्यादा पेजर्स जो कि हिजबुल्लाह ने ऑर्डर किए थे, उनमें विस्फोटक प्लांट कर दिया था. बाद में सारे पेजर्स में एक के बाद एक धमाके किए गए, जिसमें हिजबुल्लाह के कई लड़ाके मारे गए, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे. ये गुप्त ऑपरेशन यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि अगले दिन जब हिजबुल्लाह के लोग जब अपने लड़ाकों के जनाजे में शामिल हुए तो वॉकी टॉकी में धमाका किया गया. जिसके बाद हिजबुल्लाह ने सारे के सारे पेजर्स और वॉकी टॉकी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी. 

मोसाद के सीक्रेट ऑपरेशन का असर आम लोगों पर भी पड़ने लगा है. क्योंकि सिर्फ आतंकी ही पेजर्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं, बड़ी संख्या में लोगों के पास भी पेजर होते हैं. अब खौफ का आलम ये है कि एयरलाइंस ने पेजर्स और वॉकी टॉकी जैसे गैजेट्स पर रोक लगा दी है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.