Alert Breaking News Geopolitics Islamic Terrorism Middle East Terrorism

बाइक वाली इजरायली युवती 245 दिन बाद रिहा, हमास पर बड़ा प्रहार

245 दिन बाद इजरायल ने उस युवती को आतंकी संगठन हमास की कैद से सकुशल रिहा करा लिया है जिसे 7 अक्टूबर के हमले में अगवा कर लिया गया था. 25 साल की नोआ अर्गमानी को हमास के आतंकी नोवा फेस्टिवल से अगवा कर ले गए थे. उस दौरान नोआ का मोटरसाईकिल पर आतंकियों के कब्जे में गिड़गिड़ाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के मुताबिक, बीच गाजा में दो अलग-अलग बिल्डिंग में कैद नोआ सहित कुल चार बंधकों को हमास की गिरफ्त से छुड़ाया गया है. 

आईडीएफ के मुताबिक, शनिवार को दिन के उजाले में इजरायली सेना, आईएसएस (इजरायली सिक्योरिटी एजेंसी यानी शिन-बेट) और पुलिस के एक ज्वाइंट ऑपरेशन में इन चारों बंधकों को रिहा कराया गया. हालांकि, आईडीएफ ने हमास के नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि 100 से ज्यादा आतंकी और उनके मददगारों को मार गिराकर इन चारों बंधकों को कैद से छुड़ाया गया है. गाजा के नुसरीत में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. आईडीएफ ने इस ऑपरेशन को समर-सीड का नाम दिया था. ऑपरेशन के दौरान आईडीएफ के कमांडर की भी जान गई है (https://x.com/IDF/status/1799392501586952256).

मिशन के दौरान आईडीएफ चीफ और वरिष्ठ कमांडर ऑप्स रूम में सारी कार्रवाई लाइव देख रहे थे. क्योंकि ऑपरेशन के दौरान ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी रखी जा रही थी. 

आईडीएफ के मुताबिक, नोआ के अलावा जिन तीन बंधकों की पहचान हुई हैं, वे हैं अलमोग मिर जन (21 वर्ष), आंद्रे कोजलोव (27) और शलोमी जिव (41). आईडीएफ ने चारों बंधकों की रिहाई की ड्रोन फुटेज भी जारी की है. जिसमें सुरक्षाकर्मी, चारों बंधकों को एक समंदर के किनारे उड़ने के लिए तैयार हेलीकॉप्टर में लेकर जा रहे हैं. आईडीएफ की मौजूदगी में नोआ अपने पिता से मिल चुकी है. मिलने के बाद नोआ सहित चारों बंधकों को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया है (https://x.com/IDF/status/1799460733962555435).

7 अक्टूबर 2023 को नोआ अपने साथियों के साथ नोवा फेस्टिवल में खुशियां मना रही थी. उसी दौरान हमास के आतंकियों ने फेस्टिवल में आकर पहले तो नरसंहार मचाया और फिर वहां से युवतियों और पुरुषों को अगवा करके अपने साथ ले गए थे. उसी दौरान नोआ का एक मोटरसाइकिल पर आतंकियों की कैद में वीडियो सामने आया था. वो बड़ी संख्या में हमास के आतंकियों से घिरी हुई दिखाई पड़ रही थी. पास में ही कुछ आतंकी उसके एक मित्र को भी ले जाते हुए दिखाई पड़ रहे थे. जिस शलोमी जिव नाम के एक अन्य बंधक को आईडीएफ ने शनिवार के मिशन में रेस्क्यू कराया है वो भी फेस्टिवल का सिक्योरिटी डायरेक्टर था. उसे भी आतंकी अपने साथ अगवा करके ले गए थे. 

मिशन के बाद आईडीएफ के प्रवक्ता, रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि अभी भी हमास की कैद में 120 बंधक हैं जिन्हें जब तक छुड़ा नहीं लिया जाता इजरायली सेना चुप नहीं बैठेगी. 

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.