Breaking News Middle East NATO War

अगला नंबर यूरोप का, ईरान के नाम पर Trump की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नाटो देशों को अपने साथ लाने की कोशिश की है. सीजफायर खत्म होने के बाद किसी भी वक्त शुरु होने वाली जंग से पहले अमेरिका-ईरान के बीच जुबानी तनातनी बढ़ी हुई है. ईरान और अमेरिका दोनों ही अपनी शर्तों पर झुकने के लिए तैयार नहीं दिख  रहे.

ऐसे में ट्रंप ने नाटो देशों को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि “…आप ईरान को परमाणु हथियार नहीं दे सकते… क्योंकि वे इसका इस्तेमाल बहुत जल्द इजरायल पर करेंगे, मध्य पूर्व में करेंगे और यूरोप में भी करेंगे.

वहीं ईरान फ्रंट पर मदद न मिलने पर ब्रिटेन-फ्रांस पर भड़के ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फिर से मजाक उड़ाया है. ट्रंप ने कहा, कि हमने मैक्रों को 250 प्रतिशत टैरिफ लगाकर फ्रांस को मजबूर कर दिया, और फिर मैक्रों, गिड़गिड़ाने लगे थे.

ईरान को परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे: ट्रंप

ट्रंप ने यूरोपीय देशों के एक साथ लाने की कोशिश की है. ट्रंप ने कहा, कि अगर ईरान को नहीं रोका गया तो इजरायल या फिर यूरोप में भी वो न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करेंगे. और मुझे लगता है कि अगला नंबर हमारा होगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला…ईरान के पास 159 जहाज हैं. हर एक जहाज इस समय समुद्र की तलहटी में डूबा हुआ है…”

ट्रंप ने कहा, हम अब पीछे नहीं हटेंगे. ईरान हमारे अपेक्षित समझौते का पालन नहीं कर रहा है; हम इसे ठीक से पूरा करेंगे और तीन साल बाद इसी समस्या का सामना करने के लिए समय से पहले पीछे नहीं हटेंगे.

तेल की बढ़ती कीमतों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “अन्य कीमतें तो काफी नीचे हैं, लेकिन पेट्रोल की कीमतें ऊंची हैं. लेकिन जब यह सब खत्म हो जाएगा, तो आपके पास ईरान के साथ परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया होगी. अगर आप ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति देते हैं, तो दुनिया बड़े खतरे में पड़ जाएगी. इसलिए ऐसा होने वाला नहीं है…”

ट्रंप ने फिर उड़ाया फ्रेंच प्रेसिडेंट का मजाक

ट्रंप फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पसंद नहीं करते हैं. क्योंकि मैक्रों की हाजिर जवाबी ऐसी है, कि वो सबके सामने ही ट्रंप को गलत साबित कर देते हैं. वहीं ईरान के साथ जंग में फ्रांस ने जिस तरह से अमेरिका को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल नहीं करने दिया और होर्मुज ब्लॉकेड में सहयोग नहीं किया वो ट्रंप को और अखर रहा है.

इसलिए जब भी ट्रंप को किसी मंच पर यूरोप को घेरना होता है, तो वो मैक्रों का मजाक बनाते हैं, चाहे वो मैक्रों की निजी जिंदगी हो या फिर उनकी नीतियां.

नाटो को घेरने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्रों पर तंज कसा और कहा, “हमने फ्रांस को 250% टैरिफ की धमकी देकर उन्हें दवाओं की ऊंची कीमतें स्वीकार करने के लिए मजबूर किया.”

नाटो और अमेरिका के बीच तल्खी को देखते हुए ब्रिटेन-फ्रांस ने मिलकर एक बैकअप प्लान तैयार किया है. जिसके तहत नाटो से अगर अमेरिका अलग भी होता है, तो यूरोपीय देशों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े. माना जा रहा है कि ईरान युद्ध थमने के बाद अमेरिका नाटो से अलग होने का फैसला ले सकता है. ऐसे में यूरोपीय देशों ने भी अमेरिका से अलग आत्मनिर्भर बनने की तैयारी कर ली है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0