Alert Breaking News Geopolitics IOR

IOR देश सेशेल्स से मजबूत होते संबंध

मालदीव से संबंधों में खटास आ गई है तो भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र के दूसरे देशों से रिश्तों को मजबूत करना शुरु कर दिया है. इसी कड़ी में हिंद महासागर के मित्र-देश सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुनयना सेशल्स पहुंच चुका है. इस दौरान सुनयना पर तैनात एएलएच-ध्रुव हेलीकॉप्टर सेशेल्स के नेशनल डे परेड में होने वाली फ्लाई-पास्ट में उड़ान भरेगा. 

दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में अपनी लंबी दूरी की तैनाती के तहत नेवी का जहाज आईएनएस सुनयना 26 जून को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा और 29 जून का आयोजित राष्ट्रीय दिवस की परेड में शामिल हो रहा है. शनिवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल राकलावन, उपराष्ट्रपति अहमद अफीक और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने एएलएच हेलीकॉप्टर में उड़ान भी भरी.

साल 1976 से ही सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस में भारतीय सैन्य दल की निरंतर भागीदारी का प्रतीक है. सेशेल्स और भारत में अच्छे संबंध हैं. हाल ही प्रधानमंत्री मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक ने भी हिस्सा लिया था. 

सेशेल्स अपना 48वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा है.  भारतीय नौसेना का बैंड भी सेशल्स नेशनल डे की सैन्य परेड में हिस्सा ले रहा है. ना सिर्फ परेड में बल्कि योग सत्र समेत कई आयोजन किए जा रहे हैं. आईएनएस सुनयना की तैनाती आईओआर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सागर विजन के तहत की गई है (https://x.com/indiannavy/status/1807026977095979134).

आईएनएस सुनयना के बारे में जानिए

आईएनएस सुनयना भारतीय नौसेना की सेकेंड सरयू श्रेणी की पेट्रोल वेसल है. आईएनएस सुनयना को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है. आत्मनिर्भर भारत का नमूना है. पूरी तरह से स्वदेशी निर्माण है. आईएनएस सुनयना का उद्देश्य फ्लीट ऑपरेशन्स, तटीय पेट्रोलिंग, महासागर की निगरानी और समुद्री संचार लाइन्स की मॉनिटरिंग समेत कई अहम रोल में महत्वपूर्ण है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.