Alert Breaking News Geopolitics Middle East

कर्नल काले की मौत की जांच की मांग

इजरायल-हमास युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के रिटायर्ड कर्नल वैभव अनिल काले की मौत पर भारत ने जांच की मांग की है. गाजा के एक्टिव वार-जोन में पहली बार किसी भारतीय की मौत हुई है. कर्नल काले इनदिनों संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे और ऑब्जर्वर के तौर पर गाजा में तैनात थे. 

सोमवार को कर्नल काले गाजा से राफा के यूरोपीय अस्पताल का जायजा लेने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार पर हुए हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई. हमले में यूएन स्टाफ का एक अन्य साथी घायल हुआ है. 

बुधवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने रिटायर्ड कर्नल अनिल काले की मौत पर बयान जारी कर दुख जताया. भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “13 मई 2024 को गाजा में संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा विभाग के सुरक्षा समन्वय अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले (सेवानिवृत्त) के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में हमारा स्थायी मिशन, तेल अवीव और रामल्लाह में हमारे मिशन शव को भारत वापस लाने में सभी सहायता दे रहे हैं. घटना की जांच के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है. 

कर्नल काले की मौत पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी दुख जताया है यूएन ने हमले की जांच की मांग की है. क्योंकि अभी तक ये साफ नहीं है कि कर्नल काले की गाड़ी पर किसने हमला किया. क्या इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने हमला किया या फिर आतंकी संगठन हमास ने कोई फॉल्स-फ्लैग. 

कर्नल काले कुछ हफ्ते पहले ही संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी में शामिल हुए थे. उन्होंने स्वेच्छा से गाजा में यूएन ऑर्ब्जवर बनाना पसंद किया था. वर्ष 2022 में भारतीय सेना की जम्मू कश्मीर राइफल्स (11 जैकरिफ यूनिट) से उन्होंने रिटायरमेंट लिया था. कुछ समय प्राईवेट सेक्टर में काम करने के बाद उन्होंने कुछ अलग करने के लिए बैटलफील्ड में मानवीय सहायता के लिए काम करना चुना. उसी के तहत वे इनदिनों गाजा में तैनात थे जहां पिछले सात महीनों से इजरायल और हमास के बीच जंग छिड़ी हुई है. 

गाजा में ऑपरेशन के बाद अब आईडीएफ राफा में ग्राउंड अटैक करने की तैयारी कर रही है. यही वजह है कि राफा के यूरोपीय हॉस्पिटल का जायजा लेने के लिए सोमवार को कर्नल काले अपनी गाड़ी से जा रहे थे जब वे हमला का शिकार हो गए (गाजा में भारत के रिटायर्ड कर्नल को वीरगति, UN ऑब्जर्वर के तौर पर थे तैनात).

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.